आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास एवं राहत नीति लागू, MP कैबिनेट ने महत्वपूर्ण फैसलों को दी मंजरी
MP cabinet meeting News: मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैतूल जिले की आमला तहसील में अनुविभागीय कार्यालय को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही नक्सली आत्म समर्पण नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इससे पहले तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में ऐसी नीति थी।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में युवाओं के रोजगार के लिए नए अवसर सर्जन करने के लिए बहुत अहम है। आज सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 14500 युवा जिन्होंने इस योजना में अब तक अपने पंजीयन कराए हैं। उनको अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से अनुबंध पत्र का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वितरण किया जाएगा।

भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में आत्मसमर्पण, नक्सलियों के पुनर्वास की नई नीति को भी मंजूरी दी गई है। इस नीति में उनके रोजगार, उनके आवास, उनके बच्चों के लिए रोजगार प्रदान करने जैसे प्रावधान किए गए हैं। नर्सिंग महाविद्यालय के लिए नर्सिंग संवर्ग के नवीन पदों को भी मंजूरी दी गई है।
पुलिस कर्मियों के लिए बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए सीएम शिवराज ने जो घोषणा की थी उसमें हर महीने 15 लीटर पेट्रोल के लिए पैसे देने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यदि किसी पुलिस कर्मी का स्वयं का बहाने तो उसे भी उस की पात्रता होगी पोस्टिक आहार बच्चे की राशि साडे 600 से बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है। इसी तरह क्लोजिंग भत्ते को बढ़कर ₹5000 प्रति माह कर दिया गया है पहले यह राशि ढाई हजार से ₹3000 थी।
कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भोजन की दर ₹70 से बढ़ाकर ₹100 प्रतिदिन कर दी गई है। SAF की विशेष ड्यूटी में जो कर्मचारी लगते हैं उनको इस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती थी लेकिन सीएम शिवराज ने निर्णय लिया कि आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक एसएएफ में किसी स्तर पर ड्यूटी कर रहे हैं तो उन सभी को इस योजना का लाभ दिया।
शिवराज कैबिनेट के अहम फैसलों के प्रमुख बिंदु
- मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी
- जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय बढाया
- 4500 से बढ़ाकर 13 हजार रुपये किया मानदेय
- 771 से अधिक सदस्यों को मिलेगा फायदा
- 8 करोड़ 3 लाख का आयगा अतिरिक्त भार
- सीखो कमाओ योजना पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
- पुलिसकर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर कैबिनेट ने लगाई मंजूरी
- क्लोथिंग भत्ता को बढ़ाकर कर किया गया 5 हजार रूपये
- पुलिसकर्मियों को मिलने वाले विशेष भोजन की दर को 70 से बढ़ाकर किया 100 रुपए
- किसी स्तर पर ड्यूटी करने पुलिसकर्मियों को मिलेगा लाभ
- नक्सली आत्म समर्पण नीति को मिली कैबिनेट की मंजूरी
- पहले तेलगांना छत्तीसगढ़ में थी ऐसी नीति।
- पेंशनरस व पेंशनर्स के परिवारों को सरकार का तोहफा।
- 1 जुलाई 2023 से मंहगाई राहत की दर में की गई वृद्धि।
- महँगाई राहत देने से सरकार पर आयगा 410 करोड का अतिरिक्त भार..
- बैतूल जिले की आमला तहसील में अनुविभागीय कार्यालय को मिली मंजूरी।
- 12 पद स्वीकृत किये गए।
- 305 नए पद नर्सिंग महाविद्यालय के लिए स्वीकृत।
- 7 नए शासकीय महाविद्यालय खोलने पर कैबिनेट की मुहर।
- बसई में कल ही शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications