MP शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, शिवराज सरकार ने इतने साल तक बढ़ाई पात्रता अवधि, अब मिलेगा बड़ा लाभ

भोपाल, 28 जुलाई। मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। जो शिक्षक लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं चयनित शिक्षकों के लिए पात्रता वैधता की समय सीमा बढ़ा दी गई है। जिसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 2 दिन पहले की प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी घोषणा की थी। लंबे समय से चयनित शिक्षक भर्ती की मांग भी कर रहे हैं।

MP teachers

3 की जगह 4 साल हुई समय सीमा

मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षकों की पात्रता की समय सीमा को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से करीब 8 हजार शिक्षकों को सीधा फायदा होगा। शिक्षकों की पात्रता को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 नियम 11 उप नियम 2 में परिवर्तन किया गया है। पहले जो शिक्षकों के चयन की जो समय सीमा 3 वर्ष थी वह अब 5 वर्ष यानि अगली पात्रता परीक्षा तक कर दी गई है।

समय सीमा बढ़ने से चयनित शिक्षकों के लिए द्वितीय काउंसलिंग का रास्ता साफ हो गया है और पात्रता परीक्षा 2023 की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाने के बावजूद चयनित उम्मीदवारों की वैधता समाप्त नहीं होगी। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के लिए पात्रता का दायरा 60% से घटाकर 50% किया गया है। क्योंकि बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों की पात्रता अवधि खत्म होने की कगार पर थी। लेकिन अब अवधि बढ़ने से उन्हे राहत मिली है।

अब चयनित शिक्षकों को ईडब्ल्यूएस के लिए पात्रता के लिए 150 में से 90 नंबर लाना अनिवार्य किया था। लेकिन अब 150 में से 75 नंबर लाने वाले भी पात्र होंगे, बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने इनकी पात्रता वैधता की अवधि बढ़ाई थी।

लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे चयनित शिक्षक

बता दें कि 2 दिन पहले ही मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने चयनित शिक्षकों की पात्रता अवधि बढ़ाने की बात कही थी। क्योंकि लंबे समय से चयनित शिक्षक प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अब पात्रता की अवधि बढ़ने से चयन शिक्षकों राहत भरी खबर मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+