MP constable: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 7 हजार कांस्टेबल के पदों पर होगी भर्ती, 26 जून से करें आवेदन

MP constable News: मध्य प्रदेश सरकार चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ी भर्ती करने जा रही है। दरअसल कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) प्रदेश गृह विभाग के लिए 7411 पदों पर कांस्टेबल भर्ती करने नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 2646 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार के लिए हैं और विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर 4444 पद है। इसमें कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेट) के 371 पद शामिल है।

इस तरह पुलिस विभाग में 7411 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के अनुसार इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो जाएगी यह आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई है। आवेदन में त्रुटि सुधार 26 जून से 15 जुलाई तक हो सकेगा फर्स्ट फेस की चयन परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट होगा। यह परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी।

Good news for 10th pass youth in MP, 7000 constable posts will be recruited, apply from 26 june

इस बार भर्ती में खास बात ये है कि कांस्टेबल जनरल ड्यूटी की अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा (कुल 100 अंक) और फिजिकल प्रोफिशिऐंसी टेस्ट पीपीटी (कुल 100 अंक) दोनों के अंक मिलाकर तैयार की जाएगी। इसमें p.p.t. में 800 मीटर दौड़ के अधिकतम 40 अंक, लंबी कूद और गोला फेंक के अधिकतम 30-30 अंक तय किए हैं। फर्स्ट फेज लिखित परीक्षा के कट ऑफ अंकों के आधार पर 7 गुना उम्मीदवारों को अगले पेज के लिए चुना जाएगा।

पीपीटी में सफल होने के लिए न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे। कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर की न्यूनतम 20% अंक लाने होंगे, लेकिन इस पद के लिए पीपीटी के अंक फर्स्ट फेस के अंक के साथ नहीं जोड़े जायेंगे, केवल क्वालीफाइंग राउंड होगा। लेकिन इसके लिए जनरल ड्यूटी के समान 100 अंक लिखित परीक्षा के अलावा 100 अंक की प्रायोगिक परीक्षा यानी तकनीकी परीक्षा भी होगी। दोनों प्राप्त अंको के योग के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।।

15% की बनेगी वेटिंग लिस्ट

विज्ञापित पदों की संख्या के 15% उम्मीदवारों की वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी जो कि परिणाम घोषित होने के 1 साल अथवा नवीन परीक्षा के परिणाम घोषित होने तक( जो भी पहले हो) प्रभारी रहेगी

सिलेबस में भी बदलाव

जनरल ड्यूटी और रेडियो ऑपरेटर दोनों के लिए फर्स्ट फेस में लिखित परीक्षा में हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। 2 घंटे में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 40 अंक के सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 अंक के बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि के और 30 अंक के विज्ञान एवं सरल अंकगणित के प्रश्न पूछे जाएंगे हर प्रश्न 1 अंक का होगा।

कैसे करें आवेदन

पुलिस कांस्टेबल में नौकरी पाने के लिए 26 जून से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट sab.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। 10 जुलाई को आवेदन की आखिरी तारीख रहेगी इसके बाद 15 जुलाई तक आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा।

आवेदन के लिए कितनी फीस

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए जो फीस तय की गई, वह इस प्रकार है अनारक्षित वर्ग के परीक्षार्थी को ₹500, एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के परीक्षार्थियों को ₹250 फीस देनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+