Bhopal News: सभी रैन बसेरों में 27 मई से फ्री स्वास्थ्य शिविर, रहवासियों लिए रात 8 बजे तक खुले रहेंगे

Bhopal News: शहर के विभिन्न रैन बसेरे में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 27 मई से 01 जून तक चलेंगे। रैन बसेरे में शरण लेनें वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए शिविरों का आयोजन रात 8 बजे से किया गया है।

शिविर में असंचारी रोगों के परीक्षण, चर्म रोग स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही इन शिविरों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के परीक्षण एवं परामर्श की व्यवस्था भी की गई है।

free Health camps in all night shelters from May 27 for residents till 8 pm

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि भोपाल के 11 विभिन्न रैन बसेरों में 27 मई से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सेवाएं दी जाएंगी। जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से आयोजित इन शिविरों में सामाजिक न्याय विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा।

पूर्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक पीठों पर सुबह 7 बजे से शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में 25 हजार से अधिक श्रमिक लाभान्वित हुए थे। साथ ही एक हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड और दो हजार से ज्यादा आभा आई डी बनाई गई थीं। इन रैन बसेरों में आयोजित होंगे शिविर आईएसबीटी, हलालपुर बस स्टैंड के पास, कैंसर अस्पताल परिसर, हमीदिया अस्पताल के पास,यादगार शाहजहानी पार्क, नेहरू नगर, डीआईजी बंगला नगर निगम कार्यालय के पास, टीबी हॉस्पिटल ईदगाह हिल्स, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6, ट्रांसपोर्ट नगर कोकता, एमपी नगर जोन 2 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+