मकान की खुदाई के दौरान मिली सोने की गिन्नियां, सोना लेकर मजदूर हुए रफूचक्कर

धार के एक मकान में खुदाई के दौरान मजदूरों को सोने की गिन्नियां मिली। इसके बाद मजदूर बिना किसी को बताए यहां से खिसक गए, लेकिन घर पहुंच कर मजदूर आपस में झगड़ने लगे तो मामले का खुलासा हो गया।

भोपाल 27 अगस्त। धार के पौ चौपाटी क्षेत्र के गुरु नानक मार्ग पर मजदूरों को एक मकान की खुदाई के दौरान सोना मिल गया। बता दें कि कई साल पुराने इस मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को सोने की गिन्नियां मिली। इसके बाद मजदूर बिना किसी को बताए यहां से खिसक गए, लेकिन घर पहुंच कर मजदूर आपस में झगड़ने लगे तो मामले का खुलासा हो गया। इस बात की जानकारी लगते ही पुलिस ने मजदूरों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से पुलिस ने सोने की गिन्नियां बरामद की हैं।

खुदाई के दौरान मजदूर के हाथ लगा सोना

खुदाई के दौरान मजदूर के हाथ लगा सोना

पूरा मामला धार शहर के पौ चौपाटी क्षेत्र के गुरु नानक मार्ग पर स्थित एक मकान का है, जो कई साल पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, इस मकान के मजदूर कई दिनों से खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूर के हाथ सोना लगा और मजदूरों ने बिना किसी को बताए सोना आपस में बांट लिया। गांव में पहुंचने पर मजदूर आपस में कहासुनी करने लगे। जिसके कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद हिम्मतगढ़ क्षेत्र से कुछ मजदूरों को उठाया गया। पुलिस को सोना मिलने के साक्ष्य भी मजदूरों के पास से मिली गिन्नियों से हो गए। फिलहाल, पुलिस वास्तविक सोने की स्थिति पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। इस बीच शहर में मिले सोने को लेकर लोग अलग-अलग किस्से कहानियां तैयार करने में लग गए हैं।

मार्केट में सोना मिलने की चलती रही चर्चा

मार्केट में सोना मिलने की चलती रही चर्चा

शुक्रवार को पूरे दिन बाजार में दो-तीन किलो सोना मिलने की चर्चा चलती रही। इधर, पुलिस मजदूरों से पूछताछ करके वास्तविक सोने के मिलने की स्थिति का पता लगाने में जुटी रही। कोतवाली थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने सोना मिलने की घटनाक्रम की पुष्टि की है, लेकिन कितना सोना है, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितना सोना मिला है।

एक-डेढ़ महीने से चल रही थी खुदाई

एक-डेढ़ महीने से चल रही थी खुदाई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह चौपाटी क्षेत्र के इस मकान में करीब एक डेढ़ महीने से खुदाई चल रही थी। मजदूरों को सोना कब मिला, इस बात की जानकारी लगाई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सोना पुराना छुपा हुआ खजाना भी हो सकता है, क्योंकि सोना मिलने के बाद सभी मजदूरों ने इसे आपस में बांट लिया था और एक मजदूर बाइक खरीद कर ले आया और शराब में लगातार पैसे उड़ा रहा था। इसको देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि बड़ी मात्रा में सोना मिला है।

कैसे हुआ खुलासा

कैसे हुआ खुलासा

दर्शन सोना मिलने के बाद सभी मजदूर आपस में बांटने के लिए झगड़ने लगे। एक मजदूर तो मोटरसाइकिल खरीद कर ले आया और लगातार शराब पीने लगा। इस दौरान सोना मिलने की बात उसने अपने क्षेत्र में बता दी। जिसके बाद मजदूरों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला थाने पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 49 मिनट में पानी की टंकी को बांधा दुनिया का सबसे बड़ा साफा !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+