मध्य प्रदेश में योजनाओं का आधा पैसा भ्रष्टाचार में जा रहा है : पूर्व CM कमलनाथ

रतलाम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्तमान शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही सभी योजनाओं का आधा पैसा भ्रष्टाचार में जा रहा है।

भोपाल, 22 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रतलाम में आयोजित जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश में जितनी सरकारी योजनाएं चल रही हैं, उनका आधा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। मध्य प्रदेश का युवा रोजगार चाहता है, ठेके नहीं चाहता, लेकिन शिवराज सरकार मध्य प्रदेश को सिर्फ घोषणाए दे रही है, विकास नहीं।

रतलाम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि रतलाम के लोगों ने उन्हें बल, सम्मान और शक्ति दी। 40 साल पहले से मैं रतलाम आता रहा हूं। उन्होंने कहा कि रतलाम आज हर मामले में पीछे है, चाहे वह सीवेज की समस्या हो, पानी की समस्या हो, स्कूल में शिक्षक की कमी हो, अस्पताल में डॉक्टर की कमी का मामला या फिर बिजली की कटौती या किसान की समस्या हो, रतलाम की जनता हर मामले में परेशान है।

उन्होंने कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार में 11 महीने हमें काम करने को मिले। इस दौरान हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। बीज-खाद की समस्या खत्म की। नौजवानों के लिए कई नए अवसर प्रदान किए। शुद्ध के लिए युद्ध हमने चलाया। हमने माफियाओं की कमर तोड़ी।

 सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

Recommended Video

    EXCLUSIVE: Shivraj Singh Chauhan के MP में गरीबों को इलाज में लूट रहे अस्पताल | वनइंडिया हिंदी

    कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का भविष्य आज शिवराज जी ने अंधकारमय बना दिया है। मध्य प्रदेश में किसानों की कमर इन्होंने तोड़ दी है। नौजवानों को बेरोजगार करके, अब उनका ध्यान मोड़ने की राजनीति शुरू कर दी है।
    उन्होंने कहा कि शिवराज जी विषयों और मुद्दों पर आज बात नहीं करना चाहते। शिवराज जी याद रखिए आपके पास पुलिस, प्रशासन और पैसा है परंतु जनता आज आपके साथ नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर-मस्जिद रोजगार नहीं देते, रोज़गार कारखाने देते हैं। आज का युवा ठेका कमीशन नहीं चाहता, आज का युवा अपने हाथों को काम चाहता है। मध्य प्रदेश में योजनाओं का आधा हिस्सा भ्रष्टाचार में जाता है, इसलिए यहां का युवा, किसान, महिलाएं और गरीब परेशान हैं।

    उन्होंने कहा कि शिवराज जी ने 20 हजार घोषणाएं कर दी, लेकिन पूरी नहीं कर पाए। इससे साफ है कि मुँह चलाने में और सरकार चलाने में फर्क है।

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाषण सुनती रतलाम जनता

    कमलनाथ ने कहा कि जो मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल कुछ नहीं किया। उनको बता दूं कि अगर आप कभी कॉलेज गए होंगे तो वो भी कांग्रेस ने ही बनवाया होगा। बाबा साहब आंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो पूरे विश्व के लिए आदर्श है। आज वो संविधान गलत हाथों में जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोज़गारी के मुकाबले आज ये ध्यान मोड़ने की कलाकारी नहीं चलेगी। शिवराज जी की महंगाई के खिलाफ चलने वाली साइकिल आज पंक्चर हो गई है। कमलनाथ ने जनता से आह्वान किया कि आप मेरा साथ मत दीजिए। कांग्रेस का साथ मत दीजिए, लेकिन सच्चाई का साथ ज़रूर दीजिए, ताकि एक बार फिर कांग्रेस का झंडा वल्लभ भवन पर लहराए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+