MP News : प्रदेश में पहली बार महिला थाने में हुआ गोद भराई रस्म का आयोजन, स्टाफ बना रिश्तेदार
MP में पहली बार महिला थाने में एसआई की गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। Bhopal महिला थाने में पदस्थ एसआई करिश्मा राजावत को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक गोद भराई की रस्म के बाद उसे चाइल्ड लीव पर भेजा गया।
MP police : वैसे तो राजधानी का महिला थाना हमेशा घर घरेलू हिंसा और घरेलू विवादों से भरा हुआ रहता है। लेकिन बुधवार रात को महिला थाने में कुछ अलग देखने को मिला। मध्य प्रदेश में पहली बार महिला थाने में एसआई की गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। एसआई करिश्मा राजावत के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई की रस्म के बाद उसे चाइल्ड लीव पर भेजा गया है। इसके लिए थाने को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। करिश्मा ग्वालियर की रहने वाली है। इससे पहले अन्य महिला पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण काल के दौरान चेन्नई और छत्तीसगढ़ के थाने में गोद भराई रस्म हो चुकी है।
Recommended Video

चाइल्ड लीव का आवेदन
बता दे SI करिश्मा राजावत गर्भवती है और उनका आठवां महीना चल रहा है। इस माह में गर्भवती महिला किसी भी तरह की यात्रा और भारी काम नहीं कर सकती। इसको देखते हुए करिश्मा ने महिला थाने की टीआई अनीता धुर्वे को चाइल्ड लीव का आवेदन दिया था। उन्होंने इसे मंजूर कर दिया साथ ही संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला थाने में गोद भराई की रस्म भी अदा कराई।

स्टाफ की एसआई बनी मां और आरक्षक ने निभाई भाई की भूमिका
महिला थाने में गोद भराई की रस्म के दौरान शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए पूरा थाना स्टाफ करिश्मा का मायका बन गया। स्टाफ की एसआई अनीता रघुवंशी ने मां बनकर करिश्मा की गोद भराई की रसम अदा की वही आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई की भूमिका निभा कर करिश्मा की फल फ्रूट से गोद भरकर रस्म पूरी की। स्टाफ में शामिल 25 महिला पुलिस कर्मियों ने भी बहन सहेली और अन्य रिश्तेदार की भूमिका निभाई। 10 से अधिक पुरुषों ने मायके वाला बनकर अपना दायित्व पूरा किया। करिश्मा को कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि मैं थाने में नहीं बल्कि अपने मायके में है।

गोद भराई की रस्म से पहले करिश्मा का हुआ वेलकम
गोद भराई की रसम से पहले ऐसा ही करिश्मा था थाने में शानदार वेलकम हुआ। करिश्मा थाने में फैंसी लुक में पहुंची थी। टी आइ अनीता धुर्वे ने करिश्मा का हाथ पकड़कर थाने में उनका प्रवेश करवाया। पूरे स्टाफ ने करिश्मा पर फूलों की वर्षा भी की।

खुशियां और दुख में पुलिस हमेशा साथ-साथ : एसपी महिला सुरक्षा
महिला सुरक्षा एसपी निधि सक्सेना ने बताया कि पुलिस में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों संवेदनशील है पुलिस कर्मचारी अपना ज्यादा बत्तर थाने में गुजारते हैं उनकी खुशियां और दुख में पुलिस परिवार उनके साथ है गोद भराई की रसम अनोखी पहल का हिस्सा है जो यह दिखाती है कि पुलिस प्रशासन अपने स्टाफ के साथ है।

महिला पुलिस अफसरों ने का सेमिनार उड़ान का असर
महिला पुलिस अफसरों ने कहा कि अप्रैल 2022 को हुए वर्टिकल इंटरेक्शन सेमिनार उड़ान में आए सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है महिला पुलिसकर्मियों को लीव पर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता था। उन्हें परिवार, ड्यूटी व लीव मंजूर कराने के लिए तनाव से गुजरना पड़ता था।इस तरह के आयोजन होने से महिला पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है












Click it and Unblock the Notifications