Bhopal News: भोपाल के लिए पहली खुशखबरी, कोलार डैम के दो गेट खुले, लगातार जारी है झमाझम बारिश
राजधानी भोपालवासियों के लिए आज रविवार की सुबह खुशखबरी लेकर आई। दरअसल, शहर को वाटर सप्लाई करने वाले एक प्रमुख जल स्रोत कोलार डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। अब दूसरी खुशखबरी यानी बड़ी झील के गेट खुलने का इंतजार है। हालांकि झील का जलस्तर भी 1665 फीट पर पहुंच गया है और जल्द ही भदभदा के गेट खुल सकते हैं।
शहर में आज सुबह से ही कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। कई सड़के जलमग्न है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी और आसपास के इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश का असर अब देखने को मिलने लगा है। एक तरफ जहां बड़े तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में जल भराव की खबरें भी सामने आ रही है।

रविवार सुबह बड़े तालाब गजल तारा 1665.00 पहुंच गया। यह कुल भराव 1666.60 से अब 1 फीट के लगभग खाली बचा है। वही सीहोर जिले में स्थित कोलार डैम के कुल 8 गेट में से दो गेट खोल दिए गए है। गौरतलाप है कि कोलार डैम का पानी भोपाल में उपयोग के लिए सप्लाई होता है, ऐसे में कोलार डैम का जल भराव फुल होने से शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश और कोलांस नदी के लेवल से ऊपर बहने से बड़ा तालाब में तेजी से पानी बढ़ रहा है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़े तो 10 साल में यह सबसे कम बारिश है।
Recommended Video
भदभदा डैम के गेट खोलने की सभी तैयारियां पूरी
भाजपा के गेट खोलने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है बताया जा रहा है कि भोपाल के पास कोलार डैम के आर्ट में से दो गेट सुबह खोल दिए गए हैं। कोलार बांध वीरपुर का जलस्तर बढ़कर 458.70 मीटर होने पर गेट खोले गए। कोलार नहर संभाग की कार्यपालक नियंत्रक हर्ष जैनवाल ने बताया कि कोलार डैम से दोनों गेट 40-40 सेंटीमीटर खोले गए। रविवार सुबह से राजधानी भोपाल में तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों की सड़क पानी में डूब गई है। बड़े तालाब की जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भदभदा डैम के गेट भी कभी भी खुल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications