Bhopal Fire News: मंत्रालय में लगी आग हादसा या साजिश ! कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप
राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बार-बार आग लगने से अब सवाल खड़े होने लगे है कि क्या यह आग लगना, हादसा है या फिर साजिश? इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजधानी भोपाल में मंत्रालय वल्लभ भवन में लगी आग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा सरकार से सवाल उठाया है कि पांच बार लगातार वल्लभ भवन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा आग लगाई गई है, इसके दोषी कौन हैं? कौन सी फाइलें जलीं? कौन से विभागों की आग लगी और आज तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

पटवारी जी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेसी नेताओं के साथ वल्लभ भवन पहुंचकर आग लगने के कारणों पर अधिकारियों से जानकारी ली, जिसके बाद अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी पर संतुष्ट न होने पर वहां धरना दिया।

पटवारी ने कहा कि आग बुझाने के पांच घंटे बाद भी इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका, इसलिए हमें आना पड़ा। इसे उन्होंने भाजपा की करप्शन, कर्ज, और क्राइम की सरकार द्वारा लगाई गई सरकारी आग बताया, जिसे वह भ्रष्टाचार के पर्दे में छिपाने की आग मानते हैं। उन्होंने कहा कि वल्लभ भवन में आग लगना भ्रष्टाचार, कर्ज, और क्राइम की सरकार के कारनामों को मिटाने के लिए रचा गया षड्यंत्र है। इसे वह चुनाव से पहले मंत्रालय में आग लगना और करोड़ों के भ्रष्टाचार के दस्तावेज ख़ाक होना कोई संयोग नहीं मानते।

मध्य प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि आग का उत्तराधिकार वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच के झगड़ों का परिणाम है, और भाजपा के अंदरूनी झगड़े का वल्लभ भवन की आग के रूप में प्रकट हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का ही नुकसान है और फायर सेफ्टी सिस्टम का ऑडिट क्यों नहीं किया गया, इसका जवाब भाजपा क्यों नहीं दे रही है।
बता दे भोपाल की राजधानी मध्य प्रदेश में मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच स्थित बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। इस घटना के बाद भोपाल, रायसेन, विदिशा, और अन्य स्थानों से दमकल और पुलिस की 40 से अधिक टीमें आग बुझाने के प्रयास करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications