Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन में आग लगने के बाद PCC चीफ जीतू पटवारी धरने पर बैठे

मध्य प्रदेश की राजधानी, में मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें आ रही हैं।

दूसरे शनिवार के होने के कारण, बिल्डिंग में अधिक कर्मचारी नहीं थे। बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंसे थे, जिन्हें सभी को बाहर निकाल लिया गया है। दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आग लगने की घटना की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव से कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। आग की घटना में पुराने दस्तावेजों के साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गए हैं।

Fire breaks out in Madhya Pradesh Ministry Vallabh Bhawan many important documents burnt to ashes

जीतू पटवारी ने कहा कि वल्लभ भवन में लगी आग करप्शन, कर्ज और क्राइम में व्यस्त मुख्यमंत्री के कारनामों को मिटाने के लिए रचा गया षड्यंत्र है। हर चुनाव के पहले मंत्रालय में आग लगना और करोड़ों के भ्रष्टाचार के दस्तावेज ख़ाक होना संयोग नहीं प्रयोग है।

Fire breaks out in Madhya Pradesh Ministry Vallabh Bhawan many important documents burnt to ashes

पटवारी ने कहा कि सतपुड़ा भवन के बाद के वल्लभ भवन में आग लगी है या लगवाई गई है! लोकसभा चुनाव से पहले हज़ारों करोड़ का घोटाला छिपाने के लिए BJP सरकार द्वारा यह एक षड्यंत्र रचा गया है। खेर जनता सब देख रही है।

भोपाल में मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग में शनिवार सुबह तीसरी मंजिल पर आग लग गई। तेज हवा के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आग चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल पर भी फैल गई। शनिवार सुबह 9:30 बजे मंत्रालय के गेट नंबर पांच और छह के मध्य सफाई कर रहे कर्मचारियों ने मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देख सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चार दमकलों को मौके पर आग बुझाने के लिए लगाया गया था, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से बढ़ती गई और चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल कर्मियों ने मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग में फंसे पांच कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, हालांकि कुछ और कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर फंसे हैं या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और नगर निगम का अमला यह भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा कि यह कर्मचारी मंत्रालय में पहले से मौजूद थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+