Bhopal News: कांग्रेस नेता गोविंद सिंह गोयल की फैक्ट्री में फिर लगी आग, 8 साल में ये तीसरी बार हुआ हादसा
Bhopal News: कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की पूजा पाठ अगरबत्ती फैक्ट्री में एक बार फिर आग लग गई। 8 साल में यह तीसरा मौका है, जब उनकी फैक्ट्री में आग लगी है। बार-बार आग लगने पर फैक्ट्री प्रबंधन पर सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर यहां आगजनी रोकने के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते।
राजधानी भोपाल के लांबाखेड़ा स्थित इस अगरबत्ती की फैक्ट्री में शुक्रवार शनिवार की रात लगभग 3:00 बजे आग लग गई। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकलों ने आग पर काबू पाया।

आग क्यों लगी इसकी वजह भी सामने नहीं आई है शनिवार सुबह तक अगरबत्ती के बुरादे और अन्य सावन से धुंआ निकलता रहा। नगर निगम के अमले ने आग पर काबू पा लिया। पता चला है कि फैक्ट्री में कुछ टू व्हीलर भी रखे थे, जो आग की चपेट में आने से बच गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि ईटखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इसलिए सवाल हो रहे खड़े
गोविंद गोयल कांग्रेस के नेता है पूजा पाठ अगरबत्ती नाम से उनकी फैक्ट्री है अब यहां बार-बार हाथ क्यों लगती है यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है सवाल यह भी उठ रहे हैं कि कई इंश्योरेंस संबंधी कोई मिली भगत तो नहीं है इस फैक्ट्री का संचालन गोयल के बेटे करते हैं बार-बार हो रही है आगजनी की संबंध में मीडिया ने जब गोयल से बात करने की कोशिश की पर उनसे चर्चा नहीं हो सके। हालांकि मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि यह फैक्ट्री 25 साल से भी ज्यादा पुरानी है आज क्यों लगी यह जांच पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications