शिवसेना UBT नेता संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, लाडली बहना योजना पर दिया था बयान

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की है। यह मामला भाजपा महिला मोर्चा की नेता सुषमा चौहान की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राउत ने लाड़ली बहना योजना की छवि को धूमिल करने और झूठी अपवाह फैलाने का काम किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की नेता सुषमा चौहान ने रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रावत ने जानबूझकर लाड़ली बहना योजना की छवि को धूमिल किया और झूठी जानकारी फैलाई। भोपाल के एसीपी मुख्तार कुरैशी ने इस मामले की जांच के बाद FIR दर्ज की।

FIR registered in crime branch against Maharashtra Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut Laadli Brahmin Yojana

संजय रावत का बयान

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने हाल ही में लाड़ली बहना योजना पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह योजना "बहुत ही इनवैलिड" है और पूरे देश में कहीं भी सफल नहीं हो रही है।

राउत ने आरोप लगाया कि लाड़ली बहना योजना एक राजनीतिक खेल है और इसे केवल चुनावी लाभ के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के वित्त सचिव के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि योजना की वास्तविकता जानने के लिए मप्र जाकर देखना चाहिए। उनका कहना था कि इस योजना के चलते राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी और कर्मचारियों को दीवाली पर वेतन नहीं मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों के भुगतान में देरी हो रही है, जिससे वे मंत्रालय में आंदोलन की योजना बना रहे हैं।

ठेकेदारों का आंदोलन

राउत ने यह भी कहा कि ठेकेदारों ने काम करने के बावजूद 40% से 20% कमीशन लिया है, लेकिन उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है। यह स्थिति गंभीर है और यदि यह जारी रही, तो इसका असर सरकारी कर्मचारियों, पुलिस, और शिक्षकों पर पड़ेगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव का पलटवार: लाड़ली बहना योजना की सफलता पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लाड़ली बहना योजना पूरी तरह से सफल है और यह लगातार हर महीने निर्धारित समय पर धनराशि देने का कार्य कर रही है।

योजना की उपलब्धियां

सीएम ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में समय पर पैसे भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश की महिलाओं के खातों में एक साथ 5,000 रुपए की राशि डाली गई थी। डॉ यादव ने आरोप लगाया कि हार के डर से शिवसेना के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे झूठे षड्यंत्रों पर विश्वास न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+