Bhopal News: आसमान में गरजे लड़ाकू विमान, रिहर्सल देखने VIP रोड पर उमड़ा जन सैलाब, 30 को वोट क्लब पर कार्यक्रम
Bhopal Air Show: एयर फोर्स अपनी 91 एनिवर्सरी मना रहा है। इस अवसर पर 30 सितंबर को ही अशोक का आयोजन किया जा रहा है। करीब 70 फाइटर प्लेन एक साथ बड़े तालाब के ऊपर करतब दिखाएंगे। इसके लिए अभ्यास फ्लाईपास्ट 26 और 27 सितंबर को किया जाएगा। फुलड्रेस रिहर्सल 28 को होगी।
रविवार को इसे लेकर रिहर्सल की गई। इस दौरान आसमान में कई विमान ने हिरत अंग्रेज करतब दिखाए। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी वोट क्लब और वीआईपी रोड पहुंचे। बता दे रिहर्सल के दौरान भारतीय लड़ाकू विमान ने दोपहर 12 बजे बड़े तालाब के ऊपर कई हैरत अंगेज कारनामें दिखाएं। पुराने भोपाल के निशातपुरा, नारियल खेड़ा शाहजहानाबाद और टीला जमालपुरा क्षेत्र में जहाज को बहुत ही नजदीक से देखा गया। दरअसल, ये क्षेत्र सुलतानिया इन्फेंट्री के बहुत ही नजदीक है। विशेष रूप से जंगी जहाज द्वारा कलाबाजियां दिखाना और एक जैसे दो जहाजों का एक साथ उड़ना लोगों को रोमांचित कर गया।

आमजन के लिए 26 से 30 सितंबर तक
आमजन 26 से 30 सितंबर तक सभी दिनों में फ्लाईपास्ट देख सकते हैं। 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे, एओसी-इन-सी मुख्यालय रखरखाव कमान और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।
आगरा ग्वालियर और गाजियाबाद पहुंचेंगे विमान
एयर शो के लिए आगरा ग्वालियर और गाजियाबाद के हिडन एयरवेज से फाइटर प्लेन उड़ान भरकर भोपाल पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण भोपाल से ही ऑपरेट करेंगे। रविवार को हैवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर चिनूक और फाइटर प्लेन जगुआर बड़े तालाब के ऊपर करतब करते नजर आएंगे।
यह विमान दिखाएंगे करतब
फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज-2000, जगुआर एलसीए, तेजस, हॉक्स हेलीकॉप्टर, चिनूक, एमआई-17, V-5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी-130 और IL-78 शामिल होंगे। सूर्यकिरण, एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर, डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीमें भी कार्यक्रम में प्रदर्शन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications