MP के खंडवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत व 1 दर्जन से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव छनेरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ था हादसा।

खंडवा, 4 जून। मध्य प्रदेश के खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मन्नत मांगने जा रहे ग्रामीणों की छनेरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई भाई इस घटना में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों को हरदा जिले के अस्पताल में रेफर किया गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार मेढापानी से मन्नत मांगने जा रहा था तभी खंडवा से छनेरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को हरदा जिले के छीपाबड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

खंडवा एसपी विवेक सिंह ने दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है एसपी ने बताया कि ये परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्राम मेढापानी से मन्नत मांगने जा रहा था।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों की हर संभव मदद का ऐलान किया है।

मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसों की बड़ी खबरें सामने आती रहती है लेकिन इसके बावजूद मध्य प्रदेश का सड़क परिवहन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम आने को है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश की कई सड़कों पर अभी भी गड्ढे हैं। जिन से आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+