मध्य प्रदेश सरकार का फैसला : कोरोना से जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को देगी नौकरी
भोपाल, 18 मई। कोरोना महामारी में के कारण जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवार के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अनुकंपा नियुक्ति और विशेष अनुग्रह योजना शुरू करने जा रही है. इस अनुकंपा नियुक्ति में जहां कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी तो वहीं अनुग्रह योजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, कोटवालों का संबल बनेगी. वहीं परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक राशि भी दी जाएगी. सोमवार को सीएम ने इसकी घोषणा की है.

सीएम शिवराज ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति में महामारी के दौरान यदि किसी कर्मचारी के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होती हैं तो उनके परिवारों की देखभाल करने की जवाबदारी सरकार की होगी. इसलिए राज्य शासन ने दो योजनाएं बनाई जा रही हैं. पहली योजना में मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना और मुख्यमंत्री कोविड 19 विशेष अनुग्रह योजना.
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना
इस योजना के तहत सभी नियमित, स्थाईकर्मी, कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, कलेक्टर रेट पर काम करने वालों के आश्रितों को उसी पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे कर्मचारी राज्य शासन के अभिन्न अंग है. मुझे गर्व है कि कोविड 19 महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं.
कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना
मुख्यमंत्री चौहान ने दूसरी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अनुग्रह राशि एक मुश्त आश्रितों को दी जाएगी. इस महामारी के कारण यदि किसी बच्चे के माता-पिता का निधन हो जाता है, तो अनाथ हो गए हों तो उनके नाम भेज दें. हम उन्हें 5 हजार रुपए पेंशन देंगे. इस योजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशा कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार आदि भी शामिल होंगे.
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बना
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां कर्मचारियों के लिए ऐसी योजनाएं लागू की गई है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस योजना की खास बात यह है कि नियमित, दैनिक, वेतनभोगियों, स्थाई कर्मियों, संविदाकर्मी सभी प्रकार के कर्मचारी को अनुग्रह राशि मिलेगी.












Click it and Unblock the Notifications