MP: फेसबुक प्रेमी तलाकशुदा महिला को बार-बार करता था प्रेग्नेंट, अबॉर्शन की गोली खिलाकर गिराता था बच्चे
Shivpuri News: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजब-गजब शिकायत आई है। जहां दिल्ली से आई एक महिला ने जिले के गोवर्धन थाना एरिया में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार प्रेग्नेंट करने के आरोप हैं।

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से लव, सेक्स और धोखे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल युवक ने पहले तलाकशुदा महिला को फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर उसे प्रेग्नेंट करता और अबॉर्शन की गोली खिलाकर बच्चे गिरा देता। इसके बाद तलाकशुदा महिला ने शादी के लिए कहा तो युवक टाल मटोल कर दूसरी लड़की से शादी करने लगा। पीड़ित महिला शिवपुरी एसपी ऑफिस में आकर जानकारी दी है।
दरअसल दिल्ली से आई तलाकशुदा महिला ने जिले के गोवर्धन थाना एरिया में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार प्रेग्नेंट करने के आरोप हैं। इधर, आरोपी युवक ने महिला को अपनी मुंहबोली बहन बताया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले में जांच करने के निर्देश गोवर्धन थाना प्रभारी को दिए हैं।
दिल्ली में रहने वाली महिला ने बताया कि मेरी शादी गोवर्धन गांव में हुई थी। शादी के बाद पति हमेशा मारपीट करता था। इसी कारण से मैने अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद मैं अपने मायके दिल्ली रहने लगी थी। करीब 2 वर्ष पहले फेसबुक के जरिए मेरी जान पहचान गोवर्धन गांव के रहने अंकित शर्मा से हुई थी। धीरे-धीरे हाय हेलो के बाद बातचीत होने लगी। इस बीच अंकित ने मुझे शादी का झांसा दिया और मेरे साथ दिल्ली, झांसी और शिवपुरी में दुष्कर्म किया। इस बीच में 2 बार गर्भवती हो गई तो अंकित ने मुझे अबॉर्शन की गोलियां खिलाकर बच्चा गिरवा देता था। आरोपी से शादी नहीं करना चाहती लेकिन सजा मिलनी चाहिए।
पीड़िता के अनुसार अंकित की इंगेज सेरेमनी 30 मई को हुई है, और वह अगले माह शादी भी करने वाला है। 30 मई को मैने गुस्से में आकर हाथ की नस काट कर मरने का भी प्रयास किया। इसके बावजूद अंकित दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। मैने इसकी शिकायत आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक से की है।
इधर, आरोपी अंकित ने जानकारी दी कि महिला की शादी हमारे गाव के रहने वाले एक लड़के से हुई थी। उसने अपने पति को छोड़ दिया। उसका एक बेटा भी था। बेटे को भी महिला अपने साथ ले गई थी।
अंकित के अनुसार महिला जब गोवर्धन अपनी ससुराल में रहती थी उस टाइम मेरा इनके घर आना-जाना रहता था। मैं महिला को अपनी बहन मानते हुए राखी बंधवाता था। लेकिन, वह लड़ाई कर अपने मायके दिल्ली चली गई। अंकित ने अनुसार महिला के संबंध अन्य लोगों से भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications