MP BJP कार्यालय में PM मोदी के जन्म दिन के मौके पर लगाई प्रदर्शनी, संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने किया उद्घाटन
MP BJP News: शिवप्रकाश ने कहा कि भारत देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। दुनिया के संपूर्ण देश भारत के साथ चल रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत का दुनिया में मान बढ़ रहा है और भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे विराट व्यक्तित्व एवं विश्व के प्रसिद्व लोकप्रिय नेता श्री मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश की ओर से उनके यशस्वी जीवन की शुभकामना देते हैं और परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वे आगामी समय में भी इसी प्रकार देश का नेतृत्व करते रहें।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने रविवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व और कामों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर शिवप्रकाश के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने प्रदर्शनी को देखा और चित्र प्रदर्शनी की जमकर सराहना की।

आज दुनिया की नजरें भारत की ओर है
पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आज 73वां जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने गुजरात में 15 वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए और प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 9 वर्षों से जो काम किया है, उस पर आधारित प्रदर्शनी का आज उद्घाटन कर संपूर्ण समाज के लिए समर्पित किया है। सौभाग्य से जी-20 एवं चन्द्रयान की लॉचिंग का जो यशस्वी काम हुआ है एवं प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों को जो सुविधा उपलब्ध कराई है वह देश के लिए गौरव की बात है।
सेवा पखवाड़ा के रूप में मनेगा जन्मदिवस
BJP देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनायेगी। इसकी शुरूआत रविवार से हो गई है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाडा के अंतर्गत आयुष्मान भव के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के हितग्राही प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करेंगे। इस दौरान रक्तदान से लेकर स्वच्छता अभियान और बस्ती संपर्क के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा और पार्टी का चिकित्सा प्रकोष्ठ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करेगा।
25 सितंबर को पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रत्येक बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और संगोष्ठियों के कार्यक्रम होंगे। 26 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन होगा। साथ ही बस्ती संपर्क के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। सेवा पखवाडा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications