मध्य प्रदेश सीएम की पहल पर युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर होंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान की पहल पर जबलपुर में साठ करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से गोहलपुर के लेमागार्डन में करीब आठ एकड़ क्षेत्र में बन रहे गारमेंट एवं फैशन डिजाइन क्लस्टर विकसित किया जा रहा है।

Employment opportunities will be increased for youth on the initiative of Madhya Pradesh CM

इसके पीछे सीएम की मंशा है कि स्थानीय स्तर पर कारोबार और रोजगार की संभावनाओं और अवसरों में बढ़ोत्तरी की जा सके। जबलपुर जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि इस क्लस्टर में करीब दो सौ इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके माध्यम से करीब 35 हजार को रोजगार मिलेगा। 31 मार्च 2021 तक इस क्लस्टर के पूर्ण होने की संभावना है। महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार देवव्रत मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में क्लस्टर में स्थापित हो चुकी 80 इकाइयों ने वस्त्र निर्माण शुरू भी कर दिया है। यहां अभी सलवार सूट, शर्ट, ट्राउजर, कुर्ता, पायजामा, लोअर, कुर्ती, वेडिंग सूट, स्कूल ड्रेस, लैगिंग्स और जींस के पैंट शर्ट बनाए जा रहे हैं।

दरअसल, जबलपुर के रेडिमेड कपड़ों की नेशनल और इंटरनेशल लेवल पर ब्रांडिंग कर यहां के वस्त्र निर्माण व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जबलपुर गारमेंट और फैशन डिजाइन क्लस्टर के तहत रेडिमेड कपड़े एंड हौजरी मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को चयनित किया जा रहा है। जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत तीन गतिविधियां चयनित की गई हैं। इनमें पहली मटर प्रसंस्करण और दूसरी रेडिमेड कपड़े एवं हौजरी मैन्यूफैक्चरिंग से संबंधित गतिविधि शामिल है। जबकि तीसरी गतिविधि के रूप में आईटी सेक्टर को शामिल किया गया है।

वर्तमान में जबलपुर गारमेंट एंड फैशन डिजाइन क्लस्टर में तैयार कपड़े मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय राज्यों समेत महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा आदि में काफी पसंद किए जा रहे हैं। बड़े शहरों की बात की जाए तो चेन्नई, हैदराबाद, बंगलौर, नागपुर व मुंबई जैसे शहरों में यहां के बने रेडिमेड कपड़ों की खासी मांग है। तकरीबन 50 वस्त्र निर्माण इकाइयां तो ई कॉमर्स के द्वारा मार्केटिंग कर रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत ई कॉमर्स प्लेटफार्म के लिए प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+