Bhopal News: पुलिस कस्टडी में हाथी, महावत की हत्या के आरोप में लॉकअप के बाहर बांधा गया

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाथी ने महावत की बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। दूसरे महावत साथियों की जानकारी मिलने पर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस हाथी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।

छोला मंदिर थाना पुलिस की जानकारी अनुसार, भोपाल के भानपुर ब्रिज के पास की यह वारदात है। बुधवार रात सतना जिला निवासी नरेंद्र कपड़िया (55) को पालतू हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया और फिर घसीटने के बाद पैर से कुचल-कुचल मौत के घाट उतार दिया।

Elephant arrested Bhopal

जानकारी अनुसार, नरेंद्र सहित पांच महावतों का समूह पालतू मादा हाथी जानकी को देशभर में घुमाकर दान दक्षिणा मांगते थे। महावतों समेत हाथी का भी खर्च उसी दान दक्षिणा से चला था। बीते दिन पांचों महावत भोपाल से पड़ोसी जिले विदिशा की ओर जा रहे थे। लेकिन देर रात एक खेत में हाथी को पेड़ के नीचे बांधकर आराम करने लगे।

अचानक आधी रात को हाथी चिंघाड़ने लगा और जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गुस्साए हाथी ने सोए हुए महावत नरेंद्र को अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर घसीटते हुए पैर से कुचलकर मार डाला। घटनास्थल पर ही महावत की मौत हो गई।

महावत के दोस्तों ने दावा किया कि हाथी तापमान बढ़ने के कारण आक्रामक हो जाता है। उसने पहले भी एक युवक की जान ले ली थी। इस दावे को लेकर पुलिस अधिकारी अब वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क में हैं।

चंद्र नागर थाना के टीआई सुरेश ने बताया, हाथी को चोला मंदिर पुलिस स्टेशन परिसर में एक पेड़ से बांध दिया गया है। हम वन विभाग से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि वे हाथी को ले जा सकें। हालांकि, यह अब सामान्य व्यवहार कर रहा है। मृतक का महावत दोस्त भूपेंद्र जानवर पर नजर रख रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि महावत का शव सतना में उसके परिजनों के पास भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+