Election: शुगर फ्री मिठाई के 1078 रुपए और लड्डू के 429 रुपए प्रति किलो, चुनावी खर्च के नए नियम
सतना, 18 जून: महापौर और पार्षद पद का निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन होने के दिनांक से मतदान दिवस तक के खर्च का ब्यौरा लेखा संधारण किया जाना है। इस संबंध में मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान है निर्वाचन व्यय लेखा के संधारण के लिए विनीदृष्टि निर्वाचन व्यय पंजिया अभ्यार्थियों को नाम निर्देशन पत्र के साथ उपलब्ध कराए जाने के निर्देश हैं। निर्वाचन व्यय लेखा पंजीयन आदि सतना जिले में उपलब्ध नहीं है, तो आयोग से मांग पत्र भेजकर प्राप्त की जा सकती है। निर्वाचन व्यय लेखा के लिए बैंक खाता प्रथक से संधारित किया जाए। महापौर और पार्षद के पद के उम्मीदवार स्पेशल काजू कतली खरीदते हैं तो उनके खर्च में 979 जुड़ जाएंगे।इसी तरह चुनाव के दौरान वह प्रचार प्रसार के लिए जो भी सामग्री लेते हैं तो वह उनके खर्च में जुड़ेंगी।

शुगर फ्री मिठाई की 1078 रुपए और लड्डू की 429 रुपए प्रति किलो
जारी दरों के अनुसार उम्मीदवार यदि शुगर फ्री मिठाई खरीदता है तो यह उसके खर्च में 1 किलो के 1078 रुपए जुड़ेंगे। वहीं 1 किलो देसी घी के लड्डू के 429 और बूंदी लड्डू के 350 रुपए जोड़े जाएंगे। इसी तरह ड्राई फ्रूट गिफ्ट के 1480 रुपए, अंजीर मिठाई के 1045 रुपए, काजू कतली 869 और स्पेशल काजू कतली 979 रुपए प्रति किलो की दर से तय की गई है।जबकि अन्य सभी तरह की मिठाई की दरें ₹435 से लेकर ₹890 प्रति किलो के हिसाब से खर्च में जोड़ी जाएगी। इसके अलावा 4 तरह के स्वल्पाहार 109 प्रति पैक के साथ ही अन्य इनके अन्य 91 सामग्रियों की दरें निर्धारित की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications