Bhopal Election result: भोपाल की 7 सीटों में 5 पर भाजपा को बड़ी जीत, आरिफ मसूद और कृष्णा गौर खुश
Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2030 के लिए डाले गए वोटो की गिनती जा रही है शुरूआती रुझान में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती रही है। 230 विधानसभा सीटों की बात करें तो बीजेपी डेढ़ सौ से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 60 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
राजधानी भोपाल की सात विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां पर पांच पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं तो वहीं दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है।राजधानी भोपाल के उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने भाजपा के आलोक शर्मा को 27086 मतों से हरा दिया।

भोपाल की 7 विधानसभा सीट के नतीजे
प्रत्याशी के नाम ___ जीत का अंतर
कृष्णा गौर,(भाजपा) =106668
रामेश्वर शर्मा (भाजपा)= 97910
आतिफ अकील (कांग्रेस)= 26987
विष्णु खत्री ( भाजपा) = 25397
विश्वास सारंग= (भाजपा)= 24199
आरिफ मसूद=(कांग्रेस) = 15891
भगवान दास सबनानी (भाजपा ) =15833
वहीं मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह को 16233 मतों से शिकस्त दे दी है। बैरसिया सीट से भाजपा के विष्णु खत्री ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की जयश्री हरिकिरण को 25397 मतों से पराजित किया।
बाकी चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी और नरेला से विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं।
राजधानी की विधानसभा सीटों पर मुकाबला
- 1- भोपाल उत्तर आतिफ अकील (कांग्रेस) की जीत, आलोक शर्मा (भाजपा) आलोक शर्मा की 27086 मतों से हार
- 2- भोपाल दक्षिण-पश्चिम पीसी शर्मा (कांग्रेस)/भगवानदास सबनानी (भाजपा) भगवान दास सबनानी 8355 से आगे
- 3- नरेला मनोज शुक्ला(कांग्रेस) 16000 वोटों से विश्वास सारंग (भाजपा) विश्वास सारंग से पीछे
- 4- बैरसिया जयश्री हरिकरण (कांग्रेस)/ विष्णु खत्री (भाजपा) विष्णु खत्री 25 हजार से आगे
- 5- भोपाल मध्य आरिफ मसूद (कांग्रेस) ध्रुवनारायण सिंह (भाजपा) आरिफ मसूद 16233 से आगे
- 6- गोविंदपुरा रवींद्र साहू (कांग्रेस)/कृष्णा गौर (भाजपा) कृष्णा गौर 30,278 से आगे
- 7- हुजूर नरेश ज्ञानचंदानी (कांग्रेस)/रामेश्वर शर्मा (भाजपा) रामेश्वर शर्मा 71000 से आगे
राजधानी भोपाल में भी भाजपा का मैजिक दिखाई दिया। पिछली बार की तुलना में इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत भी बड़ा है। इस बार राजधानी भोपाल में कांग्रेस को एक सीट का नुकसान होते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि उत्तर और मध्य विधानसभा में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। सुबह से ही भाजपा नेताओं का बीजेपी दफ्तर पर आना-जाना लगा हुआ है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई दिग्गज नेता पार्टी कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।
बता दे भोपाल में पिछले विधानसभा चुनाव में 7 में से 4 बीजेपी और 3 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। बीजेपी ने नरेला, हुजूर, बैरसिया और गोविंदपुरा सीटें जीती थीं, जबकि भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य और दक्षिण-पश्चिम सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में एकमात्र महिला प्रत्याशी कृष्णा गौर गोविंदपुरा से विधायक चुनी गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications