Bhopal News: भोपाल में RGPV के निलंबित रजिस्ट्रार के घर पर ED का छापा, 199.48 करोड़ रुपए के घोटाला, 5 FIR

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के निलंबित रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के घर पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। ईडी की टीम ने राजपूत के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल, कार्रवाई जारी है और ईडी को रजिस्ट्रार राजपूत पर मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी।

सूत्रों के अनुसार, आरएस राजपूत के रजिस्ट्रार रहते हुए 19.48 करोड़ रुपए सरकारी खाते से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। इस घोटाले में गांधी नगर थाने में कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, तत्कालीन फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, बैंक मैनेजर मयंक समेत कुल 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

ED raids the house of suspended RGPV registrar RS Rajput scam worth Rs 199 48 crore 5 FIR

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अकाउंट से 19.48 करोड़ रुपए अनधिकृत तरीके से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। मामला तब सामने आया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने लगातार आंदोलन किया और सरकार को इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया।

ईडी की टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान मिली जानकारी और साक्ष्य से यह स्पष्ट होगा कि क्या और भी अनियमितताएं या अपराध हुए हैं। इस घोटाले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+