प्रकृति नाराज है शायद दिवाली से पहले भुकम्प के झटके
जबलपुर। पिछले साल उत्तराखंड त्रासदी, फिर जम्मू कश्मीर बाढ़ त्रासदी और दिवाली से पहले प्राकृतिक भूकंप के झटके ऐसा संकेत दे रहे हैं कि प्रकृति शायद नाराज हो गई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिवाली के एक दिन पहले भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जबलपुर मेें बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे भुकम्प के झटके महसूस किए गए।

भूकम्प के झटके भले ही कुछ सैकंड के लिए महसूस हुए लेकिन यह झटके लोगों को भयभीत करने के लिए काफी थे। कुछ सैकंड के इन भूकम्प के झटकों ने लोगों को इतना भयभीत कर दिया कि लोग अपने घरों, दुकानों और भीतरी जगहों से बाहर आकर खड़े हो गए।
जानकारी के मुताबिक भूकम्प के झटके पांच से दस मिनट तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस भूकम्प से कोई जान औऱ माल की हानि नहीं हुई है।
भूकम्प के झटके इतनी कम समय के लिए आए कि उसकी तीव्रता को भी मापा नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications