जब सीएम आवास पर कमलनाथ दिग्विजय ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पहनाए जूते

Bhopal News , भोपाल। पार्टी कार्यकर्ताओं या अफसरों द्वारा दिग्गज नेताओं के जूते चमकाने या उन्हें जूते पहनाने के मामले तो आपने खूब देखे और सुने होंगे, मगर यह मामला थोड़ा अनूठा है। अनूठा इसलिए क्योंकि इसमें जूते पहनाने वाला कोई कार्यकर्ता नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री व पार्टी के एक दिग्गज नेता हैं। देश की राजनीति में शायद यह पहला मौका होगा जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पद पर रहते हुए पार्टी कार्यकर्ता को जूते पहनाए हो।

Durga lal kirar Wear shoes by Madhya Pradesh CM Kamalnath

मामला मध्यप्रदेश का है। दरअसल, राजगढ़ निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने संकल्प लिया था कि जब तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को मात देकर कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्मठ कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार का संकल्प भी पूरा हो गया। ऐसे में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम कमलनाथ व कांग्रेस के दिग्गज नेताव दिग्विजय सिंह ने दुर्गा लाल किरार को जूते पहनाए। यह जानकारी कमलनाथ के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर फोटो समेत पोस्ट भी की गई है।

कमलनाथ ने यह लिखा पोस्ट में

आज निवास पर राजगढ़ के कार्यकर्ता श्री दुर्गा लाल किरार से मिलकर उन्हें जूते पहनाएं, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक जूता नहीं पहनेंगे। ऐसे कार्यकर्ताओं को सलाम है जो पूरी निष्ठा से कांग्रेस के लिए दिन रात मेहनत करते हैं।

Durga lal kirar Wear shoes by Madhya Pradesh CM Kamalnath know who is durga lal kirar

जानिए कौन है दुर्गालाल किरार (Who is Durga Lal Kirar )

कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गालाल किरार मध्यप्रदेश के राजगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित लिम्मबोदा गांव का रहने वाला है। यह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थक है। मध्यप्रदेश में वर्ष 1993 से 2003 तक दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री रहे, मगर 2003 में कांग्रेस मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई। तब दुर्गालाल ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक जूते नहीं पहनने का संकल्प लिया था। इसके बाद मध्यप्रदेश में लगातार तीन बार वर्ष 2003 से 2018 तक भाजपा की सरकार बनी। ऐसे में दुर्गालाल किरार 15 साल तक नंगे पैर ही रहा। अपने संकल्प के चलते जूते नहीं पहने। अब 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर दुर्गालाल का संकल्प पूरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+