20 रुपए देकर किशोरी को किस करना चाह रहा था शराबी, हुई जेल

Bhopal News in Hindi, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर पुलिस थाना इलाके में घर के बाहर खेल रही एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शराब के नशे में चूर पड़ोसी उसे किस करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है।

Drunk Man arrested for trying to kiss teenager in Chhola Mandir Area of Bhopal
छोला मंदिर पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी का मुंहबोला चाचा है। इसलिए किशाोरी उसके घर चली गई थी। जहां आरोपी ने बच्ची को बीस रुपए का नोट देने का लालच देते हुए किस करने की कोशिश की। आरोपी के गलत इरादे भांपते हुए किशोरी अपने घर भाग आई और परिजनों को पूरी बात बताई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के माता-पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय किशोरी सुंदरनगर में अपने माता-पिता व दो भाइयों के साथ रहती है। पिता फर्नीचर का काम करते हैं जबकि मां कॉलेज में चपरासी हैं। दोनों दम्पति काम पर गए हुए थे। बच्ची अपनी सहेली के साथ घर के आंगन में खेल रही थी तभी वहां पड़ोस में रहने वाला अनिल ठाकुर उसके घर आया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसने किशोरी से छेड़छाड़ की।

इधर, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़

इधर, पिपलानी में मॉनिंग वॉक पर निकली एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ की है। घर लौटते समय महिला के साथ वारदात हुई। आरोपी फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय महिला रजतनगर में रहती है। कल सुबहह वह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। लौटते समय वह घर के दरवाजे को खोल रही थी तभी 30-32 वर्षीय युवक आया और महिला को पकड़ लिया। फिर भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+