Bhopal News: शराब पीकर ड्राइव करने वाले 750 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 150 पर और हो सकती है कार्रवाई
भोपाल में शराब पीकर ड्राइव करने वालों को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार अप्रैल से अब तक ऐसे मामलों में 750 से लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए।
राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद लगातार शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में सख्ती जारी है। ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर परिवहन विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई करके उनके ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करता है। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से अब तक करीब 750 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं, जो शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए थे। हाल में ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीओ ने ऐसे (250) लोगों के परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए थे। जिन की सिफारिश ट्रैफिक पुलिस ने की थी बताया जा रहा है कि आरटीओ के नोटिस जारी होने के बाद भी इन वाहन चालको ने अपील नहीं की थी, ऐसे में इन पर कार्रवाई की गई।
पक्ष मजबूत होने पर दी जाती है राहत
ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने को लेकर भोपाल आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर ड्राइविंग लाइसेंस के सस्पेंशन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है। उंडियल धारको का पक्ष आरटीओ द्वारा सुना जाता है जो आवेदन करते हैं पक्ष मजबूत पाया जाता है तो उसे ही डीएल सस्पेंशन जैसे मामलों में राहत दी जाती है। अन्यथा सस्पेंशन किया जाता है।

कोर्ट के निर्देश पर होता है एक्शन
बताया जा रहा है कि ड्रिंक एंड ड्राइव संबंधी ज्यादातर मामलों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीट एनालाइजर से जांच पड़ताल करके वाहन चालक को केस बनाते हैं। इसके बाद केस कोर्ट भेज दिया जाता है। कोर्ट से ही ऐसे मामलों में लाइसेंस सस्पेंड करने के आदेश दिए जाते हैं हालांकि यह आदेश ट्राफिक पुलिस की सिफारिश आधार पर होते हैं।
डेढ़ सौ से अधिक पर आगे हो सकती है कार्रवाई
परिवहन अधिकारियों की मानें तो आरटीओ में समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की अनुशंसा आती रहती है। इस पर एक के आधार पर कार्रवाई करके एक्शन लिया जाता है आगामी दिनों में डेढ़ सौ से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस पर एक्शन लिया जाना है। इनके केस में प्रक्रिया जारी है। जल्द ही संभवत 15 जून के बाद इन पर कार्यवाही भी हो सकती है। ऐसे में यदि इन पर एक्शन लिया गया तो यह आंकड़ा 900 तक पहुंच जाएगा।
-
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications