निर्दयी कार चालक ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते के तीन बच्चों पर चढ़ाई कार, पशु प्रेमी ने मामला कराया दर्ज

भोपाल के आशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक निर्दयी कार चालक ने कुत्ते की तीन बच्चों पर कार चढ़ा दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जानबूझकर पिल्लों पर कार चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है।

Dogs with Incident in Ashoka Garden, CCTV footage of car surfaced

राजधानी भोपाल में एक बार फिर पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भोपाल के आशु गार्डन इलाके में रविवार सुबह 9 बजे एक निर्दयी कार चालक ने सड़क पर घूम रहे कुत्ते के पिल्लो पर कार चढ़ा दी। इसमें एक बच्चे की टांग टूट गई और दो बच्चों की मौत मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पशु प्रेमियों ने अशोक गार्डन थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी देखकर आरोपी कार चालक पर एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कुत्ते के पिल्लो पर कार चढ़ाते दिखा आरोपी

कुत्ते के पिल्लो पर कार चढ़ाते दिखा आरोपी

पुलिस को इस घटना का सीसी़टीवी भी मिला है। अशोक गार्डन थाना पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन नगर में रहने वाली बीना श्रीवास्तव एक एनजीओ में काम करती हैं। उनको कुत्ते के बच्चों पर कार चलाने की जानकारी मिली। वे अपने साथियों के साथ थाने पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत की। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोपी का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ तौर पर कुत्ते के पिल्लो पर कार चढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है।

घटना का सीसीटीवी आया सामने

घटना का सीसीटीवी आया सामने

पुलिस को इस घटना का एक्सेसिबिलिटी मिलाया अशोक गार्डन थाना पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन नगर में रहने वाली बीना श्रीवास्तव एक एनजीओ में काम करती हैं उनको कुत्ते के बच्चों पर कार चलाने की जानकारी मिली। वे अपने साथियों के साथ थाने पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत की इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोपी का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ तौर पर कुत्ते के पिल्लो को पर कार चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी में कुत्ते की बच्चों की मां पीछे भागती दिखी

सीसीटीवी में कुत्ते की बच्चों की मां पीछे भागती दिखी

पशु प्रेमियों ने घटना का सीसीटीवी फुटेज तलाश कर पुलिस को सौंपा है। सीसीटीवी देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार चालक ने जानबूझकर कुत्ते के बच्चों पर कार चढ़ाई है। इसके बाद कार के पीछे बच्चों की मां भागती दिख रही है। बीना श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी घटनाओं के कारण ही अक्सर रात में कार और बाइक के पीछे कुत्ते भोंकते हैं और उनके पीछे भागते हैं।

इस घटना से भोपाल के पशु प्रेमी खासा नाराज

इस घटना से भोपाल के पशु प्रेमी खासा नाराज

राजधानी भोपाल में लगातार पशु क्रूरता के मामले सामने आ रहे हैं जिससे पशु प्रेमी बेहद ही नाराज है इससे पहले भी कुत्ते के बच्चों और उसकी मां को जलाकर मारा गया था। पशु प्रेमी ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई की जाए कि लोग इन्हें जवानों के साथ दुर्व्यवहार करने का ना सोच सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+