MP में डिवोर्स पार्टी ! नई शुरुआत अच्छी हो इसलिए मनेगा जश्न, होंगे ये कार्यक्रम

भोपाल, 10 सितंबर। आपने बर्थ-डे, शादी-विवाह, नौकरी, पदोन्नति की पार्टी देखी, सुनी और अटेंड की होगी। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी बात पर पार्टी देने की खबर आई है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएगा। दरअसल, भोपाल में 18 सितंबर को होने जा रहा एक खास विवाह विच्छेद (Divorce) समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे बड़ी बात इस कार्यक्रम में विवाह की तरह ही कार्यक्रम रखा गया है।

divorce celebration

ये भी पढ़ें- जिंदगी भर ना छूटे साथ इसलिए 'इकरा बनी इशिका', धर्म बदल कर की शादी, जानें पूरा मामला

डिवोर्स कार्यक्रम में दिलाई जाएगी शपथ

डिवोर्स कार्यक्रम में दिलाई जाएगी शपथ

जानकारी के मुताबिक डिवोर्स कार्यक्रम में विवाह की तरह ही जयमाला विसर्जन, बारात निर्गमन के साथ जेंट्स संगीत, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ और मानव सम्मान में कार्य करने हेतु सात प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार्यक्रम में विवाह से परेशान 18 पुरुषों को डिवोर्स सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में लोग क्यों कर रहे हैं E-Fasting, क्या है Paryushan Parv?| वनइंडिया हिंदी | *News
    इसलिए किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन

    इसलिए किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन

    जानकारी के मुताबिक डिवोर्स कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया जा रहा है, ताकि तलाक की प्रक्रिया में जिन पुरुषों ने मानसिक प्रताड़ना झेली थी, वे अपने जिंदगी की शुरुआत नए सिरे से कर सकें। हालांकि, कार्यक्रम में डिवोर्स लेनी वाली महिलाएं शामिल होंगी या नहीं इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

    वेलफेयर सोसाइटी कर रहा है कार्यक्रम का आयोजन

    वेलफेयर सोसाइटी कर रहा है कार्यक्रम का आयोजन

    डिवोर्स का यह कार्यक्रम जिस भाई वेलफेयर सोसायटी के बैनर पर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम आयोजित कर रही संस्था के अध्यक्ष जकी अहमद के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि डिवोर्स ले चुके पुरुषों की दूसरी शुरुआत अच्छी हो। अध्यक्ष जकी अहमद की मानें तो जिस तरह हम शादी का आप जश्न मनाते हैं, उसी तरह हमें शादी टूटने का भी जश्न मनाना चाहिए। क्योंकि शादियां टूटने के बाद पुरुष आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक और मानसिक मोर्च पर लड़ाई लड़ता है।

    संस्था ने ढाई साल में लड़ा 18 लोगों का केस

    संस्था ने ढाई साल में लड़ा 18 लोगों का केस

    अध्यक्ष जकी अहमद ने बताया कि हमारा संगठन शादी से प्रताड़ित पुरुष भाईयों का केस लड़ता है। पिछले ढाई साल में 18 लोगों का केस लड़ा गया, जिनका अब डिवोर्स हो गया है। ये सभी लोग उस शादी से मुक्त हो गए, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+