Bhopal news: कांग्रेस नेताओं के बीच कहासुनी और झूमाझटकी, एक ने दूसरे पर कुर्सी फेंकी, Video Viral
MP कांग्रेस में एक बार फिर घमासान की स्थिति देखने मिली, जहां राजधानी भोपाल में कांग्रेस के दो नेता आपस में भीड़ गए, पहले तो दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई और फिर एक नेता ने दूसरे पर कुर्सी तक फेंक दी। वहीं अब कांग्रेस नेताओं के बीच हुए इस घमासान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है, जहां वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है की, इसमें कांग्रेस के अजा विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान के बीच पहले तो किसी बात पर कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते एक नेता ने दूसरे पर कुर्सी फेंक दी।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखाई पड़ रहा है कि, कुछ कांग्रेस नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं, जहां नेताओं के बीच कहासुनी होती सुनाई पड़ रही है। ध्यान से यदि वीडियो को सुना जाए तो इसमें गाली-गलौज की आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं देखते ही देखते एक कांग्रेसी नेता का गुस्सा इतना बढ़ गया कि, उन्होंने दूसरे कांग्रेस नेता पर कुर्सी तक फेंक दी। कांग्रेस नेता की ओर से कुर्सी फेंकने पर दूसरे नेता जमीन पर गिर पड़े। वहीं आसपास खड़े कांग्रेस नेताओं ने मामले को सुलझाते हुए दोनों के बीच समझाइश की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके एक-दूसरे पर आक्रामक होते नजर आ रहे थे।
BJP ने चुटकी ली
सोशल मीडिया पर जैसे ही कांग्रेस नेताओं के बीच कहां सुनी और मारपीट की वीडियो वायरल हुए वैसे ही इसे लेकर सियासत का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को ट्वीट करते हुए BJP के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने लिखा कि, कमलनाथ जी समर्थक द्वारा दिग्विजय सिंह जी को गाली बकने को लेकर पीसीसी में जमकर चले लात-ठूँसे...कुर्सियाँ चली, जमकर एक दूसरे को गालियाँ बकी गई...बीचबचाव करने आये कमलनाथ समर्थक एक नेता को भी लात-ठूँसें पड़े।
ये भी पढ़े- Nitish Kumar के साथ छोड़ने पर दिग्विजय सिंह बोले- उनसे ये उम्मीद ना थी












Click it and Unblock the Notifications