Bhopal: राजधानी से 25 किलोमीटर दूर ग्राम रतुआ में कर्क रेखा की खोज, विधायक विष्णु खत्री ने किया लोकार्पण

Bhopal Berasia News: राजधानी से 25 किलोमीटर दूर बेरसिया मार्ग पर ग्राम दुपहरिया में विस्तृत सर्वेक्षण के बाद रतुआ में कर्क रेखा को चिन्हित किया गया। बैरसिया से बीजेपी विधायक विष्णु खत्री ने विधानसभा के लालघाटी रतुआ पर "कर्क रेखा के शिलालेख का लोकार्पण" किया।

विधायक विष्णु खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, उत्तरी गोलार्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है, कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा हैं, जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। यह घटना 'जून क्रांति' के समय होती है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है।

Discovery of Tropic of Cancer in Ratua, 25 km from the capital, inaugurated by MLA Vishnu Khatri

कार्यक्रम के संयोजक विवेक ने बताया की कर्क रेखा अभी तक सांची के पास दिखाई देती थी लेकिन उसी कर्क रेखा को डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) के माध्यम से सर्वे कर बैरसिया के ग्राम रतुआ के पास चयनित किया गया है। इस जगह पर यह रेखा 30 डिग्री 26 मिनट 53 सेकंड से होकर गुजरती है इस पॉइंट के बनने के बाद विज्ञान और खगोलीय घटना के क्षेत्र में काम करने वाले शोधार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण रामदास, एमपी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रबंध संचालक डॉ अनिल कोठारी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित वैज्ञानिक और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस मौके पर विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण रामदास ने कहा कि विज्ञान भारती देशराज विज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाने उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है और हम लगातार इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। वहीं बीजेपी विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि भारतीय विज्ञान कई साल पुराना है। ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेजी के हावी होने के कारण विज्ञान को लोग कम महत्व देते थे आज भी कालगणना कर्क रेखा के आधार पर की जाती है। कालगणना का यह तरीका अत्यंत पुराना और समृद्ध है महाकाल मंदिर भी कर्क रेखा के सेंटर पॉइंट में स्थापित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+