ऑनलाइन जॉब का शिकार बनाकर कर्ज दिया, फिर करने लगे ब्लैकमेल, जानिए कैसे रातीबड़ में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा उनकी पत्नी रितु के साथ मासूम बेटे ऋतुराज एवं ऋषि राज की मौत के पीछे ऑनलाइन जॉब फ्रॉड सामने आया है। मृतक को ऑनलाइन जॉब के बहाने लोन पर लोन देकर कर्ज में लाद दिया गया। इसके बाद उस पर लोन चुकाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
लोन चुकाने के लिए दिन रात दिन बढ़ते दबाव और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक हंसता खेलता परिवार मौत के आगोश में सो गया। अप पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है।

आज के बाद हम नहीं दिखेंगे
मृतक भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार को तड़के 4:00 बजे अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी। इस फोटो का कैप्शन लिखा कि यह मेरी आखिरी फोटो है आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। इन फोटो और सुसाइड नोट को रिंकी ने सुबह 6:00 बजे देखा और परिजनों को सूचना दी।
कंपनी वाले बनाने लगे दबाव
सुसाइड करने वाले भूपेंद्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मुझ पर सिर्फ बात-बात पर पैसे का दबाव बनाने लगा, जोकि मैंने अपने लिए नही लिए। नई उन पैसों का उपयोग कर पाया कंपनी के द्वारा लोन ऑफर पर लोन लेकर कंपनी में ही लगा दिया। जून में लोन का कर्ज इतना ज्यादा होता चला गया कि लोन रिकवरी वालों ने धमकाना शुरू कर दिया जून में कैसे भी करके ईएमआई पर कर दी जुलाई में लोन वालों ने मेरा फोन हैक कर उसकी डिटेल निकाल कर मेरे समस्त रिलेटिव, फ्रेंड्स कलीग को ब्लैकमेल करने लगे। धमकाने लगे कि तुम्हारी फोटो गलत गलत बनाकर अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा, नहीं तो लोन पे करो। सभी सदस्यों को, परिवार को बदनाम कर दूंगा।
व्हाट्सएप पर भतीजी को भेजा सुसाइड नोट
भूपेंद्र ने लिखा कि समझ में नहीं आ रहा क्या करें और क्या ना करें, पता नहीं हमारी इतनी सी छोटी सी प्यारी सी फैमिली को किसकी नजर लग गई है। हमारे परिवार के लोगों से हम सब हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहते हैं अप्रैल माह में मुझे मेरे फोन पर एक ऑनलाइन काम से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। फिर टेलीग्राम पर पुन: ऑफर आया थोड़े से पैसे एक्स्ट्रा के चलते मैं और जरूरत के लिए एक्स्ट्रा वर्क करने के लिए एग्री हो गया। मुझे शुरू में थोड़ा फायदा तो हुआ पर धीरे-धीरे एक दलदल में धंसने लगा। मैं अपने काम के साथ इस काम में लगे पैसों का हिसाब नहीं बना पाया। ऑर्डर को कंप्लीट कर अपने रूके पैसे व कमीशन निकालू पर यह गलत दलदल था, जहां से निकल पाना मुश्किल था। जब मेरे पास पूरे पैसे खत्म हो गए तो कंपनी वाले लोन और एग्रीमेंट का कहने लगे। मैंने मना किया क्योंकि मेरा सिविल पहले से खराब था लोन कहां से मिलता पर कंपनी वालों के कहने पर ट्राय किया तो तुरंत लोन मिलता चला गया, जिसे मैं कंपनी में पानी की तरह लगाता रहा। इस काम को शुरू करने के पहले मैंने वेबसाइट पर चेक की थी, जो कि ई-कॉमर्स बेस्ट कंपनी है। इस पर टीआरपी के लिए काम करवाती है। www.csyonllem.com जोकि 2022 आफ्टर कोविड स्टार्ट हुआ था। जो कि कोलंबिया की थी, इसके चलते मैंने काम शुरू कर दिया था परंतु पता नहीं था कि इस मोड़ पर आकर खड़े हो जाएंगे कि हमारे पास कोई रास्ता नजर ही नहीं आएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications