राहुल गांधी को लिखे पत्र पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, बोले- देश में मेडिकल इमरजेंसी नहीं हुई घोषित

दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा राहुल गांधी को लिखे पत्र को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने मंत्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश में मेडिकल इमरजेंसी घोषित नहीं हुई और पहले ही पत्र लिख दिया।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा राहुल गांधी को लिखे पत्र को लेकर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश में मेडिकल इमरजेंसी घोषित करने या नए कोविड वेरिएंट के बारे में चर्चा करने से पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को एक पत्र लिख दिया था। इस पर दिग्विजय ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा से घबराई हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राहुल गांधी को लिखे पत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में कोरोना का ज्यादा असर नहीं है,लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार को जरूरी कदम उठाने की नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की जांच और यात्रियों की हंड्रेड परसेंट थर्मल स्क्रीनिंग की जानी चाहिए खासकर उन लोगों की जो उन देशों से आ रहे हैं जहां कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड मामलों में स्पाइक के साथ चीन सहित अन्य देशों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

Recommended Video

    Kanhaiya Kumar ने BJP पर लगाए Bharat Jodo Yatra रोकने के आरोप | Corona | वनइंडिया हिंदी #shorts

    बता दे चीन, अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी ओमीक्रोन के नए वेरिएंट BF-7 के 3 मामले सामने आए। पीएम मोदी ने कोरोना के खतरे को लेकर कल उच्च स्तरीय बैठक कर देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी।

    कार्यकर्ताओं से पार्टी के संकट पर मीडिया में बात नहीं करने को कहा

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को तेलंगाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी के संकट पर मीडिया में बात नहीं करने को कहा है। दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी है कि खुले तौर पर आरोप-प्रत्यारोप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा होना स्वभाविक है और हर व्यक्ति की महत्व कांचा होती है लेकिन पार्टी का अनुशासन सर्वोपरि है मैं हाथ जोड़कर सभी कांग्रेसियों से विशेषकर वरिष्ठ नेताओं से प्रार्थना करता हूं कि वे जो कुछ बोलना चाहते हैं पार्टी के अंदर और पार्टी के नेतृत्व से बोलें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+