शिवराज सिंह के एजेंटों ने आदिवासियों को लगाया 4.50 करोड़ का चूना, कोई FIRनहीं हुई -दिग्विजय सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फेक वीडियो सोशल मीडिया शेयर किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के बुधनी के आदिवासियों को शिवराज सिंह चौहान के एजेंटों ने 4.50 करोड़ रुपए का चूना लगाया। इस पर उनके कार्यकाल में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
Recommended Video


दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बारे में मैंने उन्हें लिखा था कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मैं उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन करूंगा। मेरी बस बात ने बीजेपी को परेशान कर दिया। शिवराज सिंह चौहान के कथित फेक वीडियो वायरल होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि वीडियो को संपादित किसने किया।
बता दें कि बीजेपी का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शिवराज का फेक वीडियो वायरल किया था। सीएम शिवराज ने रविवार को ही चेतावनी दी थी कि इसे शेयर करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या है फेक वीडियो का मामला?
दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 जनवरी 2020 को विपक्ष में रहते हुए कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए एक 2 मिनट 19 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो में छेड़छाड़ कर एक 9 सेकंड का वीडियो तैयार किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 9 सेकंड के कथित वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए दिखाया गया है कि 'दारू इतनी फैला दो कि पीयें और पड़े रहें'। वीडियो वायरल करवाने के आरोप में अब दिग्विजय सिंह सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications