66 सीटों को लेकर पूर्व CM दिग्विजय ने PCC चीफ कमलनाथ से की मुलाकात, भोपाल की 7 सीटों के दावेदारों की चर्चा
MP News: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में टिकटों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने जहां पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। वही कांग्रेस में भी पहली सूची जारी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रदेश कांग्रेस में 2 सितंबर को होने वाली बैठक से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से गुरुवार को देर रात मुलाकात की। इस बैठक के बाद सोशल मीडिया पर संभावित दावेदारों के नाम की सूची वायरल की जा रही है।
भोपाल की सातों विधानसभा सीटों पर दावेदारों के नाम दिए जा रहे हैं। इसमें उत्तर विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिक अकिल का नाम है। वहीं मध्य विधानसभा क्षेत्र से आरिफ मसूद का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पीसी शर्मा, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से रविंद्र साहू और नरेला विधानसभा क्षेत्र से मनोज शुक्ला, हुजूर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, इधर ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर और कांग्रेस नेता रामभाई मेहर का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा रायसेन जिले की मंडीदीप विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार पटेल का नाम सामने आ रहा है।

बता दे गुरुवार को दिग्विजय सिंह देर रात पीसीसी के कमलनाथ के निवास पर मिलने पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच 2 घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। दिग्विजय सिंह महत्वपूर्ण कागज लेकर पहुंचे थे, जिसमें बताया जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में उन्होंने दौरा किया उन विधानसभा सीटों के संभावित दावेदारों के नाम है।
पार्टी सूत्रों की माने तो दिग्विजय सिंह को उन 66 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां कांग्रेस पिछले 5 बार से विधानसभा चुनाव हार रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा उन लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। जिन्होंने टिकट के लिए आवेदन किए हैं। इसी क्रम में उन्होंने बैरसिया हुजूर नरेला, गोविंदपुरा सीट के दावेदारों से मुलाकात कर चर्चा की है।
बता दे 2 सितंबर को भोपाल में टिकट के दावेदारों को लेकर रायशुमारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ब्लॉक से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी से अलग-अलग चर्चा करेंगे। बताया जा रहा बताया जा रहा है कि जहां पार्टी को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है उसको लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने तैयारी कर लिए उनकी सर्वे रिपोर्ट भी आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications