Bharat Jodo Yatra : MP में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर हैदराबाद में Digvijay Singh ने ली बैठक
भारत जोड़ो यात्रा के एमपी में आने को लेकर आज हैदराबाद में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने ली। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव विधायक रवि जोशी संजय शुक्ला सहित क
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एमपी में आने को लेकर आज हैदराबाद में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने ली। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव विधायक रवि जोशी संजय शुक्ला सहित कई नेता शामिल हुए। जिसमें मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से आगर मालवा तक के रूट और व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की गई। मध्य प्रदेश के इन सभी नेताओं की राहुल गांधी के साथ भी बैठक होना है यह बैठक आज रात में या बुधवार को हो सकती है। इसमें राहुल गांधी को भी प्रदेश में आने को लेकर जो तैयारी की जा रही है उसकी अपडेट दी जाएगी। इस बैठक में राहुल गांधी के अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के पास 3 नवंबर से जिलों की रिपोर्ट आना शुरू होने वाली है। वे 12 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों से संगठन और जिलों के नेताओं का लेखा-जोखा लेने जा रहे हैं। कमलनाथ के निर्देश पर अधिकांश प्रभारी अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 3,5,6,11 और 12 नवंबर को अलग-अलग जिलों के प्रभारियों को उन्होंने बुलाया है। इन तारीखों में वे प्रदेश के सभी जिलों की रिपोर्ट प्रभारियों से लेंगे।
5 दिन अलग-अलग जिलों के प्रभारियों से होने वाली उनकी मुलाकात के चलते कई जिलों में संगठन पदाधिकारियों की धड़कन बढ़ गई है। इस रिपोर्ट के बाद जिलों से लेकर ब्लॉक स्तर तक बड़े फेरबदल की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में मंडलम सेक्टर कमेटियों के गठन से ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी के कामकाज की पूरी जानकारी होगी इसके साथ ही इन क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायकों की भी जानकारी का समावेश होगा शादी जिले के वरिष्ठ और सीनियर एवं युवा नेताओं की सक्रियता की भी जानकारी इसमें होगी।












Click it and Unblock the Notifications