MP News: दिग्विजय सिंह सबसे बड़े रामद्रोही, जो हर जगह रंग बदलकर करते हैं बात, राजगढ़ में सीएम यादव का बड़ा बयान

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर वोट बैंक की राजनीति की है। कांग्रेस में भी सबसे बड़े रामद्रोही दिग्विजय सिंह हैं, जो हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं।

दिग्विजय सिंह 10 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वे राजगढ़ का विकास नहीं कर सके। राजगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है।

Digvijay Singh is the biggest traitor of Ram big statement of CM Mohan Yadav in Rajgarh

यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के नामांकन रैली में शामिल होकर मंगल भवन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश को दुरावस्था में ले जाने के जिम्मेदार दिग्विजय सिंह हैं।

वहीं पूर्व मुख्ममंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा पर दुनिया भर में खुशी मनाई गई, लेकिन कांग्रेस पार्टी को खुशी नहीं हुई। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ़ लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी श्री रोडमल नागर का नामांकन दाखिल कराया।

कांग्रेस को सबक सिखाने हर वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना चाहिए- मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल मे राजगढ़ क्षेत्र में पीने के पानी व सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बहुत कम थी, अब यहां पर अप्रैल के महीने में भी तालाब लबालब भरे हुए हैं। किसानों को पानी मिल रहा है। दिग्विजय सिंह हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं। कभी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तारीफ करते हैं तो आ जाओ शाखा में स्वागत है। दिग्विजय सिंह को केवल वोट लेना है, यहां डुप्लीकेट रंग नहीं चलेंगे असली रंग में आना पड़ेगा। वे सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भी दुखी हो जाते हैं। कांग्रेसियों ने हमेशा से हिन्दू-मुसलमान को लड़ाकर वोट बैंक की राजनीति की है। इनके मन में पाप भरा हुआ है, इसलिए इन्होंने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण भी ठुकरा दिया। हम सब मिलकर संकल्प करें कि भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली पार्टी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए इस लोकसभा चुनाव में एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़े।

Digvijay Singh is the biggest traitor of Ram big statement of CM Mohan Yadav in Rajgarh

प्रधानमंत्री जी ने गरीब कल्याण का कार्य कर भारत का मान बढ़ाया- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने के साथ देश को विश्व गुरू बनाने के लिए हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बीते 10 वर्षों में गरीब कल्याण के कार्यों से लेकर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। 500 वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भगवान श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई और भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इतिहास बना। कांग्रेस और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर भारतीय संस्कृति का अपमान और हिंदुत्व पर हमला करने काम किया है।

आतंकवादियों से गले मिलने का काम दिग्विजय सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि राजगढ़ तो रामभक्तों की धरती है, राजगढ़ की धरती पर भगवान श्री राम का अपमान करने वाले नहीं चलेंगे। यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था। 2003 के पहले प्रदेश को दुरावस्था के दौर में ले गये थे। भारत को विकसित बनाने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आप सभी देवतुल्य मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा के राजगढ़ प्रत्याशी श्री रोडमल नागर को हर बूथ पर ऐतिहासिक मतों से चुनाव जिताकर श्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+