Bhopal News: दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज के भाईयों को मंच से उतारकर किया अपमानित: Bjp प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल

बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम पार्षद को मंच से नीचे उतारने को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनवर पटेल ने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए उन्हें अल्पसंख्यक विरोधी बताया है।

Digvijay Singh humiliated people of Burhanpur Muslim community: BJP spokesperson Sanwar Patel

Bhopal News: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अल्पसंख्यक विरोधी बताया है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अल्पसंख्यक समाज को सदैव वोट बैंक मानने और उन्हें अपमानित करने का काम किया है।

सम्पूर्ण मुस्लिम समाज का अपमान: डॉ पटेल

पटेल ने कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय ने बीते दिन बुरहानपुर में आयोजित सम्मेलन में पार्षद मुस्लिम भाई अबरार से बदतमीजी करके उन्हें भरे मंच से नीचे उतार दिया। इतना ही नहीं भाई ओवेस शेख और दूसरे मुस्लिम भाईयों का भी अपमान किया। जिस तरह दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज के भाईयों के साथ बदतमीजी करते हुए मंच से उतारकर अपमानित किया है, यह केवल उनका ही नहीं, सम्पूर्ण मुस्लिम समाज का अपमान है।

मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम करते है दिग्विजय: सनवर पटेल

डॉ पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह की हमेशा ये आदत रही है, कि वे लगातार मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम करते हैं। दिग्विजय हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। महिलाओं को अपमानित करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में भी दिग्विजय सिंह लोगां को अपमानित करने से बाज नहीं आते हैं। उज्जैन में सामाजिक सम्मलेन में दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए जब समाज का जिला अध्यक्ष खड़ा होता है, तो दिग्विजय सिंह उनके साथ हाथापाई करने का काम करते हैं और यह मामला थाने तक पहुँचता है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मारने दौड़े थे दिग्विजय: सनवर पटेल

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि कोई लोकतात्रिंक तरीके से दिग्विजय सिंह का विरोध करे तो वे लठियों से वार करते हैं। इसका उदाहरण उज्जैन में भाजयुमो द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में सबने देखा कि किस तरह दिग्विजय सिंह लाठी लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मारने दौड़े थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ और उनको सजा हुई और आज वे जमानत पर हैं। इस प्रकार से शांति भंग करने और सौहार्द बिगाड़ने का काम सदैव दिग्विजय सिंह करते आएं हैं, जो सभ्य समाज के लिए बहुत ही खतरनाक है। एमपी की जनता इसको कतई स्वीकार नहीं करती है।

पटेल ने कहा कि बुरहानपुर में मुस्लिम समाज के भाईयों को दिग्विजय सिंह द्वारा अपमानित करने की घटना से यह सिद्ध होता है, काग्रेस सदैव उनको अपना वोट बैंक मानती है। डॉ. पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कांग्रेस हमेशा ही अल्पसंख्यकों को हेय की दृष्टि से देखती आई है, लेकिन अल्पसंख्यक समाज अब समझ चुका है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+