एमपी के होम मिनिस्टर के 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने वापस लिया मंगलसूत्र एड

भोपाल, 1 नवंबर। डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच खबर आई है कि उन्होंने यह एड वापस ले लिया है। मंगलसूत्र एड को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे सब्यसाची को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विज्ञापन हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम अवधि पूरी होने से पहले ही उन्होंने अपना विवादित विज्ञापन वापस ले लिया है।

Recommended Video

    Mangalsutra Controversy: Narottam Mishra ने Sabyasachi Mukherjee को दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    mangalsutra ad

    भारत में यह कोई पहला मौका नहीं है जबकि​ विवाद के चलते डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को मंगलसूत्र एड वापस लेना पड़ा है। इनसे पहले फैब इंडिया से लेकर डाबर तक सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करने के बाद अपने विज्ञापनों को वापस लेने का फैसला लेना पड़ा है।

    Designer Sabyasachi Mukherjee

    बता दें कि मशहूर फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कुछ दिनों पहले ही 'इंटीमेट फाइन ज्वैलरी' के नाम से अपना न्यू ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया था। इसमें मंगलसूत्र पहने मॉडल्स नजर आई थीं, लेकिन इस कलेक्शन का विज्ञापन कई लोगों के गले नहीं उतरा और सब्यसाची को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    विज्ञापन वापस लेते हुए सब्यसाची ने कहा कि विज्ञापन से समाज के एक वर्ग को पहुंची पीड़ा पर उन्हें गहरा दुख है। 'धरोहर और संस्कृति पर चर्चा में मंगलसूत्र अभियान का उद्देश्य समावेशिता और सशक्तीकरण पर चर्चा करना था। इस अभियान का उद्देश्य उत्सव मनाना था और हमें इस बात का गहरा दुख है कि इससे हमारे समाज के एक वर्ग को कष्ट पहुंचा है। इसलिए हमने इस अभियान को वापस लेने का फैसला लिया हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+