Bhopal News: वोट क्लब पर मिले महिला पुरुष के शव, एक्टिवा गाड़ी से हुई पहचान, लव अफेयर ने आत्महत्या की आशंका
Bhopal News: राजधानी भोपाल के शामला हिल्स थाना पुलिस को सीएम हाउस से कुछ दूरी पर वोट क्लब पंप हाउस के पास दो शव पड़े हुए मिले। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई पुलिस ने पास में खड़ी एक्टिवा गाड़ी के जरिए दोनों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन वाहन से सिर्फ महिला की पहचान हो सकी।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे बड़े तालाब से महिला और पुरुष के सब पुलिस ने बरामद किए हैं। पंप हाउस के सामने खड़ी महिला की दो पहिया वाहन से उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के भेज दिया है।

श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से महिला और पुरुष के शव निकाले हैं। घटनास्थल के पास खड़ी संयुक्त मोपेड के नंबर से महिला की पहचान प्रिया साहू 32 वर्षीय पत्नी स्वर्गीय दशरथ साहू के रूप में हुई है महिला का मकान नंबर 146 विश्वकर्मा नगर, बागसेवनिया के रहने वाली थी।
वहीं पुरुष की पहचान दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला, सतना में हुई है। पुलिस प्राथमिक रूप से प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला और पुरुष दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे अपनी दोस्ती को किसी भी कारण से अंत तक नहीं ले आए या अन्य कारणों से उन्होंने आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी मिली है कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी।
दुर्गेश कब भोपाल आया था, यह स्पष्ट नहीं है। दुर्गेश के बारे में यह जानकारी दी गई है कि वह शादीशुदा थे और महिला विधवा थी। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही सम्पूर्ण मामले की सच्चाई सामने आएगी। दुर्गेश के परिजनों का भोपाल जाने का इंतजार है ताकि वे उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।
पुलिस को कैसे मिली जानकारी
पुलिस की अब तक की जांच में प्रकट हुआ है कि महिला और पुरुष दोनों सुबह एक ही मोपेड से बोट क्लब पहुंचे थे। वे कुछ देर तक इधर-उधर टहल रहे थे, फिर महिला ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद कुछ ही मिनटों में पुरुष ने भी छलांग लगा दी, और दोनों डूबकर मर गए। पुलिस को यह कहानी टहल रहे एक युवक ने बताई है, जो घटना का साक्षी नहीं है। उसने बताया कि वोट क्लब में सुबह कुछ लोग टहल रहे थे, जिन्होंने देखा कि महिला बड़े तालाब में छलांग लगाई और फिर पुरुष ने भी यही किया। इस जानकारी के आधार पर पुलिस दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications