पिता की मौत के बाद बेटी ने संभाला घर, ट्रैक्टर चलाकर तीन बहनों व भाई को पढ़ा रही प्रियंका

भोपाल, 8 मार्च। मिलिए 24 साल की प्रियंका राजपूत से। पिता की हत्या के बाद इन्होंने अपना परिवार संभाल लिया है। परिवार में मां, तीन छोटी बहनों और एक छोटे भाई की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली है। प्रियंका ट्रैक्टर चलाकर परिवार का सहारा बनी हुई है। भाई-बहनों को पढ़ा भी रही है।

priyanka rajput

प्रियंका राजपूत मूलरूप से मध्य प्रदेश की बेगमगंज तहसील के गांव नैन विलास की रहने वाली है। साल 2013 में गांव के ही परिवार के कुछ लोगों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते प्रियंका के पिता की हत्या कर दी। तब प्रियंका 13 साल की थी।

पिता की हत्या के बाद प्रियंका ने खुद बीकॉम तक की पढ़ाई की और फिर पढ़ाई छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली। भाई-बहनों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाने की ठानी।

प्रियंका छोटी सी उम्र में अपनी पुस्तैनी 15 एकड़ सिंचित जमीन पर खेती करती है। उसी से अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करती है। खुद ही ट्रैक्टर से बोवनी बखरनी करती हैं। ​फसलों की सिंचाई भी खुद ही करती है।

दूसरे नंबर की बहन सोनम की शादी 2020 में कर दी। तीसरे नंबर की बहन रजनी को वर्तमान में एसआई की कोचिंग करवा रही है। चौथे नंबर की बहन समीक्षा एमए की पढ़ाई कर रही है। सबसे छोटा भाई अभिषेक कक्षा 12वीं में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+