OMG: 44 साल से एक बार भी नहीं खाया अनाज, दूध पीकर जिंदा है दतिया का जगमोहन कौरब
जगमोहन का कहना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सिर्फ दूध पीने से उन्हें न तो कमजोरी महसूस होती थी और न ही बीमार पड़ते। यहां तक कि रिश्तेदारों के बीच भी वह जहां भी जाते हैं, उन्हें दूध पीने के लिए दिया जाता है।

Jagmohan Kaurab Drinking Milk: शरीर को चलाने के लिए पानी के साथ भोजन की भी आवश्यकता होती है। लेकिन दतिया से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे आप जानने के बाद हैरान हो जाएंगे। दरअसल दतिया के रखरा गांव में एक ऐसा व्यक्ति है। जिसने अपनी पूरी जिंदगी दूध पीकर गुजार दी है। अगर यह शख्स दूध के अलावा कुछ भी थोड़ा सा भी पिता खाता है तो उसे तुरंत उल्टी हो जाती है। यह व्यक्ति किसी भी भोजन को पचा नहीं पाता है।
अजब गजब मामला दतिया-भिंड सीमा पर स्थित रखरा गांव के जगमोहन कौरब ने दूध पीकर अपनी पूरी जिंदगी बिता दी। यदि जगमोहन दूध के अलावा दाल-रोटी, सब्जी, जूस, चाय, चाय ब्रेड या कोई अन्य चीजे खाता है तो उसे तुरंत उल्टी हो जाती है। दूध पीकर ही जगमोहन 45 वर्ष से ज्यादा समय से जिंदा हैं।

जगमोहन कौरब के बारे में जो भी उनके दूध पीने की बात सुनता है। वह हैरान रह जाता है। इस शख्स ने पूरी जिंदगी दूध पीकर गुजारी है। उन्होंने जन्म से में ही दूध पीना शुरू कर दिया था। उसके परिजन बचपन में भी रोटी आदि नहीं खिलाते थे। जब कुछ दिन तक उसने कुछ नहीं खाया तो सब कुछ पचना बंद हो गया। अब ये जगमोहन कुछ खाने की कोशिश भी करता है तो वो उल्टी हो जाती है।
जगमोहन ने जानकारी दी कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। दूध पीने से उन्हें न तो कमजोरी महसूस होती थी और न ही बीमार होते हैं। व्यक्ति ने कहा कि अगर वह आज जिंदा हैं तो दूध के कारण ही जिंदा हैं। नात रिश्तेदारों के यहां भी जाता है तो पीने के लिए दूध ही दिया जाता है। दूध न मिले तो पानी पर ही गुजारा कर लेता है। जगमोहन के परिवार वाले भी कहते हैं कि जगमोहन सिर्फ दूध पीता है। खाना नहीं खा सकता, खाते ही उल्टी हो जाती है। उन्हें दूध पीने में कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जगमोहन के रिश्तेदार उन्हें बचपन में कुछ नहीं खिलाया इसलिए यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि दूध एक संपूर्ण आहार है, इसलिए यह काम करता रहता है। दूध में विटामिन ए, के और बी12 के साथ थाइमिस और निकोटिनिक एसिड,कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इससे वे आसानी से स्वस्थ रह सकते हैं। और भविष्य में भी कोई समस्या नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications