CM बोले- मध्य प्रदेश में अभी कोरोना वैक्सीन की 81 लाख खुराक चाहिए, 18 लाख मिल चुकीं, लोग खुद भी बचाव करें

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना-वैक्सीनेशन का अभियान जोरों पर है। वैक्सीनेशन के फर्स्ट डोज के लिए राज्यभर में टीमें जुटी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, इस चरण में हमें वैक्सीन की 81 लाख डोज की जरूरत है। जिसमें से हमें अब तक 18,84,000 डोज मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बहुत जल्द बाकी खेप भी मुहैया कराने का वादा किया है।

COVID19 vaccination Madhya Pradesh: CM Shivraj says- We need 81 lakh first dose of the vaccine

बता दिया जाए कि, आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में सीएम आवास पर मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि, अभी भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इन मामलों की संख्या में बढ़ोतरी चिंता का विषय है।' उन्होंने कहा,"इसी तरह संख्या बढ़ना गंभीर स्थि​ति पैदा कर सकता है। हालांकि, मैं घबराहट की स्थिति पैदा नहीं करना चाहता। किंतु लोगों को सतर्क करना चाहूंगा। लोगों को बचाव के उपाय जारी रखने चाहिए। अन्यथा, हम कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि होते रहने पर रात्रि कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होंगे।"

COVID19 vaccination Madhya Pradesh: CM Shivraj says- We need 81 lakh first dose of the vaccine

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+