MP Latest News: IAS नियाज खान की किताब का कवर पेज जारी, उपन्यास में बयां होगी ब्राह्मणों की गौरव गाथा
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अपनी मोस्ट अपडेटेड नई किताब ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पर जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनकी इस किताब से ब्राह्मणों को गौरव का अनुभव होगा।

हमेशा अपने लेखन के लिए चर्चित रहने वाले मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी नियाज खान ने अपनी नई पुस्तक 'ब्राह्मण द ग्रेट' का कवर पेज जारी कर दिया है। इस पर आमजन तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोगों का कहना है कि वर्तमान में ब्राह्मणों की खोई हुई प्रतिभा, सम्मान को पुनः मुकाम दिलाने में यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी। नियाज खान ने ट्वीट कर अपनी पुस्तक का कवर पेज जारी किया है उन्होंने कहा कि उपन्यास के रूप में लिखी गई उनकी यह पुस्तक से ब्राह्मणों को गौरव का अनुभव होगा।
नियाज खान ने अपनी किताब में लिखा कि बॉलीवुड ब्राह्मणों के लिए नर्क की दुनिया है, जो ब्राह्मण समाज व धर्म-संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। ब्राह्मण कलाकारों को तत्काल फिल्मी दुनिया छोड़ देना चाहिए। यह सलाह नियाज खान ने अपनी पुस्तक में ब्राह्मणों को दी है।
सड़क पर चोटी, जनेऊधारी नंगे पांव घूमने वाला ब्राह्मण 'साक्षात भगवान' का है रूप
अपने बयानों और किताबों को लेकर चर्चित आईएएस नियाज खान ने अपनी आने वाली किताब में लिखा कि जब जब सड़क पर चोटी जनेऊ धारी नंगे पांव ब्राह्मण निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है। बता दी नियाज खान की यह सातवी किताब है इस किताब को लेकर राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए भी क्योंकि हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने बयान में कहा था कि जाति भगवान ने नहीं, बल्कि पंडितों ने बनाई जो गलत है। भगवान के लिए हम सभी एक हैं।
नियाज खान ने ट्वीट में कहा कि मेरी किताब के नयाम शुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य एक ब्राह्मण है, जो यूएसए में सीईओ की अपनी प्रतिष्ठित नौकरी से इस्तीफा देते हैं और ब्राह्मणों के लिए अपने परिवार के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लेता है। एक ऋषि के रूप में वे हर ब्राह्मण का खोया गौरव वापस पाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनकी इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है प्रभाकर कुमार पांडे ने प्रतिक्रिया में कहा है कि यही है अपना असली हिंदुस्तान। एक ब्राह्मण पर लिख किताब लिख रहा है एक मुसलमान।
राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मणों के सम्मान को पुणे मुकाम दिलाने में यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी मनोज कुमार झा ने कहा कि मंगल कथा कहानियों के आधार पर ब्राह्मणों को अपमानित लज्जित और हत्या तक करने की आज के तथाकथित सामाजिक न्याय और मूलनिवासी सिद्धांत के प्रतिपादको और उनके अनुयायियों की मानसिकता वाले लोगों की दिनों दिन हो रही बढ़ोतरी के दौर में आपका यह अनुसंधान आधारित पुस्तक निश्चित अतुलित है। परीक्षित ने लिखा कि भारत को एक और चाणक्य जरूरत है ताकि सिस्टम को अगले 1 हजार साल तक ठीक किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications