भाजपा से आगे है कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कम से कम 2 घंटे का समय पार्टी को दे और अधिक से अधिक पोस्ट साझा करे।

भोपाल,23 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में आयोजित सोशल मीडिया के प्रदेश स्तरीय संवाद कार्यक्रम में युवा पीढ़ी के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण और सशक्त माध्यम है। देश के 95 प्रतिशत आज सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। अखबार और टेलीविजन से पहले कोई भी जानकारी उनके पास सोशल मीडिया के जरिए ही पहुंचती है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम को इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अपना काम करना है।

 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह करने का काम करती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी रोजगार का मुद्दा लेकर आए और 2019 में पाकिस्तान और राष्ट्रवाद की बात करने लगे। भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करने और ध्यान भटकाने का काम करती है। ऐसे में सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करें और सच्चाई से लोगों को अवगत कराएं।

कमलनाथ ने कहा कि हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कम से कम 2 घंटे का समय पार्टी को दे और अधिक से अधिक पोस्ट साझा करे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ पोस्ट करते रहें। पोस्ट करने के लिए आपके पास तथ्यात्मक जानकारी और व्यापक अध्ययन होना आवश्यक है। आप भाजपा सरकार की नाकामियों का विधिवत अध्ययन करिए और उन्हें तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करिए। कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में अपनी सरकारों के दौरान जो भी अच्छे काम किए हैं उन्हें जनता तक तथ्यात्मक रूप से पहुंचाइये।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

कमलनाथ ने कहा कि आप को यह बात हमेशा ध्यान रखनी है कि इस समय देश की संस्कृति खतरे में है, नौजवानों का भविष्य खतरे में है और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाया संविधान अगर गलत हाथों में चला गया तो देश का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। हमें हमेशा याद रखना है कि कांग्रेस की संस्कृति देश को जोड़ने की संस्कृति है। उसी के अनुसार अपना हर काम करना है।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार पुलिस, पैसा और प्रशासन से चल रही है। लेकिन आपको इससे डरने की जरूरत नहीं है। आप सब मिलकर जब काम करेंगे तो कांग्रेस पार्टी को 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतने से कोई नहीं रोक सकता। 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा पर कांग्रेस का झंडा लहराएगा।

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की सोशल मीडिया टीम को भाजपा से कहीं आगे होने और देश के सभी प्रदेशों में कांग्रेस के सोशल मीडिया से भी आगे होने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ नंबर वन होने से संतुष्ट होने की जरूरत नहीं है। आप संगठन के महत्वपूर्ण हिस्सा है। संगठन के सभी कार्यक्रमों में आपको पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+