MP News: कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, भोपाल पहुंचे केसी वेणुगोपाल बोले- 'लड़ेंगे और जीतेंगे'

MP congress: कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व से जो भी दिग्गज नेता मध्य प्रदेश पहुंच रहा हैं, वह विधानसभा चुनाव जीतने का दंभ भर रहा हैं। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद चुनाव में जीत का दावा किया।

मीडिया के सामने उन्होंने बयान दिया कि उनकी पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। लेकिन जीत का फॉर्मूला और रणनीति क्या होगी? इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि सरकार को कोसने में कोई परहेज नहीं किया और कई मुद्दे भी गिनाए।

congress-political-affairs-committee-meeting-in-bhopa

दरअसल वेणुगोपाल का यह दौरा पार्टी की यहां चल रही रही तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से अहम माना गया हैं। बताया गया कि पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले में करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौजूदा वक्त में प्रदेश की तासीर का भी पता किया गया। ताकि इस बात का अनुमान लगाया जा सकें कि तीन-चार महीने बाद होने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा। वेणुगोपाल ने कहा- 17-18 जुलाई को बेंगलुरू में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें इसकी प्लानिंग की जाएगी। उन्होंने हर बूथ को मजबूती का मंत्र भी दिया, साथ ही चुनाव के लिए बचे हुए दिनों में कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में की गई घोषणाओं का खाका तैयार करने भी कहा हैं। जिसका प्रचार घर-घर तक किया जाएगा।

चुनाव संबंधी कई नीतिगत विषयों पर भी बंद कमरे में चर्चा की खबर हैं। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इंकार भी किया हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार के चुनाव में भी महाकौशल, बुन्देलखण्ड समेत आदिवासी उन सीटों पर ज्यदा फोकस करने कहा गया है, जहां जनता का मन बदल रहा हैं। पिछले चुनाव में इन्ही क्षेत्रों से कांग्रेस को बढ़त मिली थी। जिसकी बदौलत कमलनाथ सरकार काबिज हुई। सूत्रों के मुताबिक उन चेहरों पर भी चर्चा हुई, जो बीजेपी से बगावत कर सकते हैं। ऐसी सीटों पर टिकट रिजर्व रखी जा सकती हैं। महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठापटक पर वेणुगोपाल बोले कि विपक्ष में कोई भी बिखराव नहीं हैं। मौजूदा वक्त में जो सीन क्रियेट हुआ है, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+