पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई, रातों-रात JCB से डामर वाली सड़क को खोद डाला, रातीबड़ थाने में मामला दर्ज

राजधानी भोपाल में एक कांग्रेसी नेता ने दबंगई और गुंडागर्दी दिखाते हुए रातों-रात रातीबड क्षेत्र में स्थित अमला खारी गांव का मुख्य मार्ग कोड दिया। कांग्रेस नेता ने ग्रामीणों को धमकाया और लोक निर्माण विभाग की पक्की डामर वाली सड़क को खोदकर उसमें तार फेंसिंग भी कर दी है।

यह मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है बुधवार को रास्ता बंद होने के कारण 5000 से अधिक आबादी को आवागमन में मशक्कत करनी पड़ी है। वर्तमान में जुताई बुवाई के कारण खेतों से निकलने में भी जनता को परेशानी हो रही है। आमला ग्राम सरपंच, जनपद सदस्य, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री, तहसीलदार हुजूर सहित अन्य विभाग की अफसर ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Congress leaders bullying, dug up the asphalt road with JCB overnight, incident at Ratibad police station

वहीं कांग्रेस नेता योगेश कटारे का दावा है कि यह जमीन उनकी है यहां से सड़क निकली थी जो उन्होंने बंद कर दिए अमला पंचायत की सरपंच सौरभ भाई और जनपद सदस्य बर्जरी पुष्पा भाई ने राखी पर थाने में शिकायती आवेदन में कहा है कि कटारे की जमीन अमला गांव में है। उनकी मुंडला जोड़ से अमला खारी की ओर जाने वाले सरकारी सड़क नल जल योजना की पाइपलाइन को मंगलवार देर रात जेसीबी से खोद दिया है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग की उपयंत्री राजेश यादव ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मुंडला जोड़ से आमला खारी मार्ग को दो स्थानों पर खोद कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। योगेश का कहना है कि यह मेरी जमीन है जिस पर सड़क बनी है। बता दे योगेश कटारे पूर्व गृहमंत्री सत्यदेव कटारे के बेटे और पूर्व विधायक एवं वर्तमान में अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई हैं।

वही रातीबड़ थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे पास आमला ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य, लोक निर्माण विभाग की उपन्यत्री, तहसीलदार हुजूर की ओर से शिकायत पत्र आया है। सरकारी संपत्ति को बिना सूचना के नुकसान पहुंचाया गया है। इसमें मामले में जांच पड़ताल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+