कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह VS भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा, ट्विटर वार के बाद अब पदयात्रा व रामधुन
भोपाल, 24 नवंबर। मध्य प्रदेश की राजनीति में अपने बयानों को अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दोनों आमने-सामने हैं। शर्मा के एक बयान के विरोध में बुधवार को उनके शासकीय निवास तक दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा निकाली। दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर भी वार चल रहा है।

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक सभा में कांग्रेस नेताओं के बारे में कहा था कि 'अगर आपके घर कोई कांग्रेसी नेता आए तो उसके घुटने तोड़ देना'
इस बयान के जवाब में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के जवाब में रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के स्वागत के लिए प्रसाद तैयार करवाने की बात कही थी। ट्वीट के जरिए चले वार के बीच 24 नवंबर को दिग्विजय सिंह ने 11:30 बजे पुरानी विधानसभा परिसर के मिंटो हॉल पहुंचकर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर विधायक रामेश्वर शर्मा के शासकीय निवास तक पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया।
Bhopal | Congress Rajya Sabha MP Digvijaya Singh leads party's protest against BJP leader Rameshwar Sharma's over his alleged remark of breaking knees of Congress leaders pic.twitter.com/8e4VuQQ4xT
— ANI (@ANI) November 24, 2021












Click it and Unblock the Notifications