कौन है अरुण श्रीवास्तव जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने भोपाल सीट से बनाया अपना उम्मीदवार, आलोक शर्मा को देंगे टक्कर
Bhopal Lok Sabha election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने दूसरी सूची जारी की है जिसमें भोपाल सीट से अरुण श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दे अरुण श्रीवास्तव के नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी थी, लेकिन पार्टी यहां से कोई दिग्गज चेहरा उतारना चाहती थी। लेकिन जब कोई दिक्कत भोपाल सीट से लड़ने को तैयार नहीं हुआ, तब अरुण श्रीवास्तव के नाम पर सहमति बनी।
अरुण श्रीवास्तव को कांग्रेस ने टिकट देकर भोपाल लोकसभा सीट के लिए मुकाबला रोचक बना दिया है। दरअसल, भाजपा ने भोपाल से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। आलोक शर्मा ने अभी 2023 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें उत्तर विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी टक्कर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से होगी।

कौन है अरुण श्रीवास्तव
अरुण श्रीवास्तव पेशे से वकील है और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके है। अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस में लोगों से संपर्क साधने के लिए जाने जाते हैं। कांग्रेस संगठन के लिए वे लगातार काम करते आ रहे हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भोपाल सीट से उम्मीदवार बनाया।
कांग्रेस ने क्यों अरुण श्रीवास्तव को दिया टिकट
- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों के रूप में माना जाता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस (PCC) के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुण को टिकट देने का निर्णय लिया है, जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ चर्चा की थी।
- अरुण श्रीवास्तव जाने माने अधिवक्ता हैं और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि कायस्थ होने के कारण उन्हें भोपाल लोकसभा सीट के करीब डेढ़ लाख का कायस्थ वोटर का साथ मिल सकता है। क्योंकि भाजपा ने ब्राह्मण उम्मीदवार दिया है ऐसे में कांग्रेस कायस्थ वोटरों को साधने के लिए अरुण श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है।
- भोपाल-सीहोर जिलों के 8 विधानसभा सीटों से लोकसभा में 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता अपना वोट देंगे। 2019 की तुलना में, इस चुनाव में 2.26 लाख वोटर अधिक हैं।
- इनमें 11 लाख 95 हजार 428 पुरुष, 11 लाख 32 हजार 454 महिलाएं और 177 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
- भोपाल लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें भोपाल जिले की 7 और सीहोर जिले की 1 सीट है।
- भोपाल जिले की बैरसिया, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, एवं हुजूर, सीहोर जिले की एक विधानसभा सीहोर शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
शनिवार रात को, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसमें मध्य प्रदेश से 12 उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस ने राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, साथ ही सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फुंदे लाल मार्को, जबलपुर से दिनेश यादव, बालाघाट से सम्राट सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया और इंदौर से अक्षय बम को लोकसभा का टिकट दिया है।
कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। होशंगाबाद से संजय शर्मा को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है, जो एक पूर्व विधायक हैं। पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम थे, और इसके बाद कांग्रेस ने 12 और उम्मीदवारों का ऐलान किया। अभी बाकी हैं 6 उम्मीदवारों के नाम। पार्टी ने एक सीट को समाजवादी पार्टी को सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications