Bhopal News: रंग पंचमी पर जमकर बरसा रंग और गुलाल, चल समारोह में ब्रज होली की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Bhopal Panchami News: राजधानी भोपाल शाहिद पूरे प्रदेशभर में रंग पंचमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में रंग पंचमी पर सबसे बड़ा आयोजन पुराने शहर के चौक बाजार में हो रहा है। सुबह-सुबह चौक से रंग पंचमी का चल समारोह प्रारंभ हुआ जो लोहा बाजार, सिंधी मार्केट, भवानी चौक लखेरापुरा, चिंतामणि चौराहा, इतवारा, मंगलवार, घोड़ा निक्कास हनुमानगंज होते हुए हनुमान जी की मडिया पहुंचा।
इस दौरान टैंकर उसे रंग बरसाया गया साधु संतों व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रंग उड़ा कर पंचमी का त्यौहार मनाया गया। वहीं नवयुग हिंदू उत्सव समिति द्वारा सुबह बरखेड़ी से रंग पंचमी का जुलूस निकाला गया नए शहर में भी रंग जमकर रंग उड़ा।

चल समारोह में ढोल ताशे और झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
पुराने शहर में निकल रहे चल समारोह में शिव पार्वती, राधा कृष्ण, और ब्रज होली की झांकी खास रही। वहीं ढोल, ताशे, डीजे, दुलदुल, घोड़ी, ऊंट, घोड़े फुल गुलाल उड़ने वाली मशीन के साथ नृत्य मंडली के साथ उमराव निकाला गया।

नई भोपाल में रंग से सराबोर हुई सड़कें
नया भोपाल त्यौहार उत्सव समिति द्वारा रंग पंचमी चल समारोह शैतान सिंह चौराहा शाहपुरा से शुरू किया गया। जुलूस सुभाष स्कूल, 7 नंबर माता मंदिर से होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर न्यू मार्केट पहुंचा। समझ में डीजे ढोल नर्तक दल हुरीयारों की टोलियां शामिल रही। गुलाल बा फूलों की बारिश भी की गई इधर रंग पंचमी पर शहर में पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया।












Click it and Unblock the Notifications