Bhopal News: राजधानी के सबसे बड़े CC रोड प्रोजेक्ट कोलार सिक्स लेन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Bhopal Kolar News: राजधानी के सबसे बड़े सीसी रोड प्रोजेक्ट कोलार सिक्स लेन का काम एक बार फिर से शुरू तो हो गया, लेकिन कोलारवासी धूल और अधूरे निर्माण से परेशान है। इसे लेकर लगातार मीडिया द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे थे। जिसके बाद आज कलेक्टर आशीष सिंह ने इस रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दे दिवाली और छठ पूजा के करीब 11 दिन बाद यह कार्य फिर से शुरू हुआ है।

कोलार सिक्स लाइन सड़क निर्माण का काम बंद रहने के कारण कुछ दिन कोलार वीडियो को धूल से राहत तो मिली, लेकिन काम शुरू होने के बाद एक बार फिर से लोग धूल और अधूरे निर्माण कार्य से परेशान है। जिसे लेकर मीडिया कई खबरें प्रकाशित कर चुका है। इसके बाद आज कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Collector Ashish Singh inspected Kolar Six Lane, capital biggest CC road project, troubled by dust

इसे लेकर वन इंडिया हिंदी के संवाददाता लक्ष्मी नारायण ने कोलार के स्थानीय निवासियों से बातचीत की। कोलार के रहने वाले अनिल सहगल का कहना है कि अधिकारियों को इस मामले में शक्ति दिखाकर आबादी वाले इलाके में धूल की रोकथाम के लिए पानी का छिड़काव करवाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने से आबादी वाले क्षेत्र यानी बंजारी चौराहे से लेकर बीमा कुंज, महाबली नगर, साईनाथ नगर, मंदाकिनी चौराहा और सर्वधर्म में 3 लेन सड़क निर्माण कार्य के कारण हजारों लोग धूल की समस्या से परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर मामले में एनजीटी ने कोलार रोड में फैल रहे प्रदूषण को लेकर राज्य शासन, नगर निगम आयुक्त और लोक निर्माण विभाग को नोटिस भी जारी किया है।

Collector Ashish Singh inspected Kolar Six Lane, capital biggest CC road project, troubled by dust

धूल-मिट्टी को रोकने पानी का करें नियमित छिड़काव

बता दे शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने कोलार रोड सड़क निर्माण का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अंशुल खरे, एसडीएम आशुतोष सहित नगरनिगम,प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कोलार तिराहा से चुनाभट्टी, सर्वधर्म, मंदाकिनी,दानिश कुंज होते हुए आलोकधाम तक सड़क निर्माण कार्य का पैदल निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति देखी एवं कार्य को और अधिक गति देने निर्देश दिये।उन्होंने सड़क निर्माण के कारण हो रही धूल-मिट्टी पर नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण जिस गति से हो रहा उससे यह लगता है कि एक तरफ की लेन जनवरी तक तैयार हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान PWD अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि अभी भी कई जगह अतिक्रमण है जिन्हें हटाया जाना है ।इस पर कलेक्टर ने नगरनिगम को निर्देश दिये की संबंधितों को अतिक्रमण हटाने नोटिस दें,इसी के साथ संबंधित एसडीएम भी नियमानुसार कार्यवाही करें,सड़क निर्माण में अतिक्रमण वाधा नहीं बनना चाहिए।इसी के साथ कलेक्टर ने अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+